
येलो अलर्ट : पंजाब में 2 दिन आंधी और बारिश के आसार
जालंधर (पंजाब 365 न्यूज़ ) : मई महीने में पारा ऊपर चढ़ने लगा ही। लेकिन दो दिन फे हुई बारिश से लोगो को राहत मिली थी। लेकिन आज और कल के लिए फिर से येलो अलर्ट किया गया है क्योकि पंजाब में इन दो दिनों में आंधी और बारिश के आसार है। हिमालय के क्षेत्रों में जारी पश्चिम विक्षोभ के कारण पंजाब में 6 और 7 मई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 48 घंटे में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आंधी के बीच बूंदाबांदी हो सकती हैं।
पंजाब में बुधवार को दिन का तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बीते 36 घंटे में यह गिरावट 6 डिग्री की है। मई महीने में भी लोग इस बार ठंडे मौसम का आनंद उठा रहे है।
रात के टेम्प्रेचर की बात करे तो रात का पारा तो केवल 20 पर आ गया है।
2 दिन में पंजाब के सभी जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हवा चलेगी। बीच में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा अलग-अलग स्थानों की परिस्थिति के अनुसार हो सकती है। रात के टेंपरेचर में रिकॉर्ड गिरावट जारी रहेगी। 9 मई तक इसी तरह की हलचल रहेगी। 8 और 9 मई को दिनभर बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
आने वाले 2,दिनों में लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी।