Time to loosen pocket:

जेब ढीली करने का आया समय : टोल पलाज़ा ने बढ़ाई दरें

Latest Punjab

जालंधर (पंजाब 365 न्यूज़ ) : जब से कृषि कानून आये है तब से किसानों ने पुरे पंजाब के टोल पलाज़ा बंद करवा रखे है , जिसक सरकार को बहुत घाटा हुआ है। आपको बता दे की किसान आंदोलन के कारण 10 माह से पंजाब के 25 टोल प्लाजा बंद हैं। इसमें सबसे ज्यादा कमाई NHAI को लाडोवाल टोल प्लाजा पर होती थी। टोल प्लाजा बंद होने के बावजूद NHAI ने टोल टैक्स के रेट में इजाफा किया है यानी किसान आंदोलन खत्म होते ही टोल नई दरों से वसूला जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि टाेल के रेट में एग्रीमेंट के हिसाब से हर साल बढ़ोतरी की जाती है। कार, जीप व वैन के साथ हैवी व्हीकल्स की फीस में 5 रुपए से 10 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। टोल बंद होने के कारण लोगों को तो फायदा हुआ है, लेकिन एनएचएआई को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

NHAI के अधिकारियों का कहना है कि टोल प्लाजा के दाम मामूली तौर पर बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे अथऑरिटी ने सितंबर, 2021 से हरियाणा के दो और पंजाब के टोल प्लाजा पर टोल की दरों में बढ़ोतरी की गई है।
फास्टैग न लगाने वालों से भी डबल टैक्स होगा बसूल :
जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा है, उनसे अप और डाउन के दौरान डबल टोल वसूलने का नियम है। NHAI ने मंथली पास के रेट भी बढ़ाए हैं, जिसका असर माल-भाड़े पर भी पड़ सकता है। हैवी व्हीकल्स के वजन को लेकर भी NHAI ने नई गाइडलाइंस व रेट जारी किए हैं। जल्द ही नए रेट लागू किए जाएंगे। पहले पंजाब में टोल प्लाजा की देखरेख सोमा कंपनी के जिम्मे थी, लेकिन अब NHAI खुद कर रही है। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंबाला वरिंदर शर्मा ने कहा कि टोल के रेट हर साल ही बढ़ते हैं। वर्तमान में पंजाब के सभी टोल बंद हैं। देखा जाए तो ये मामूली बढ़ोतरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *