
जालंधर, लुधियाना और अमृतसर समेत कई जगह चली आंधी और हुई बारिश
जालंधर weather (पंजाब 365 न्यूज़ ) : गर्मी के मौसम ने शहरवासियों की नीदें हराम कर के रखी हुई थी। लगातार बढ़ रही गर्मी ने सबके पसीने छुड़ा के रख दिए हैं। पिछले कई दिनों से कहर ढा रही गर्मी के प्रकोप से फिलहाल लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है। हालांकि, शनिवार को दिन में कुछ समय के लिए आसमान में बादल छाएंगे। बावजूद इसके तापमान में इजाफे के साथ-साथ गर्मी का कहर बरकरार रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। पिछले चार दिनों से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच लू ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। आलम यह है कि अब लोग कोरोना से नहीं बल्कि गर्मी के प्रकोप से अधिक डर रहे हैं।
लेकिन राहत की बात ये रही की कल रात की बारिश ने आज थोड़ा दिन में राहत दे दी है।
इतनी गर्मी में कैसे निकले बाहर :
यही कारण है कि सरकार द्वारा रात 8 बजे तक दुकानें खोलने की इजाजत देने के बावजूद बाजारों में वीरानगी छाई हुई है। दुकानदार भी दिनभर ग्राहक के इंतजार करके वापस लौट रहे हैं। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दूसरा पहाड़ी इलाकों में बढ़ रही गर्मी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि सात जुलाई तक गर्मी का प्रकोप इसी तरह रहेगा।
6 जुलाई को होगा मानसून एक्टिव :
मौसम विभाग के मुताबिक माझा और मालवा के जिलों में अब 6 जुलाई तक मानसून फिर एक्टिव होगा। यहां पर कुछ जिलों में बादल छाने और आंधी चलने की संभावना है, लेकिन गर्मी रहेगी। सूबे में अधिकतम पारा औसतन 40 डिग्री जबकि रात का पारा 30 डिग्री के आसपास रहा है।