
एक शक ऐसा भी : पत्नी के रोज नए- नए कपड़े पहनने को लेकर पति ने शक के आधार पर किया पत्नी कत्ल
जालंधर (पंजाब 365 न्यूज़ ) : कहते है पति पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है लेकिन यहां विश्वास ही न हो वहां रिश्ते भी नहीं टिकते है। हर रिश्ते में विश्वास होना बहुत जरुरी है। अगर रिश्ते में विश्वास नहीं ही तो ऐसे रिश्ते में हर रोज झगडे होते है और और नौबत जान से मारने तक भी आ जाती है । जी हाँ ऐसा ही एक मामला जालंधर के चगीठी से सामने आया है। यह शक के चलते पति ने अपनी 50, वर्षीय पत्नी की दर्दनाक तरिके से मौत के घाट उतार दिया। शक भी हुआ तो रोज रोज नए कपड़े पहनने पर। पत्नी हर रोज नए नए कपड़े पहनती थी और पति को लगा के पत्नी के किसी के साथ बाहर अवैध सबंध है इसी ये हर रोज नए कपड़े पहनती है इसी शक के आधार पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
सर पर 12 बार किया वार :
चौगिट्टी के साथ लगते आंबेडकर नगर में अवैध संबंध के शक में मोहिंदर पाल ने अपनी पत्नी राजरानी की हत्या कर दी। उसने हत्या शुक्रवार तड़के करीब चार बजे की और नौ बजे थाना रामामंडी पहुंच कर कहा कि उसकी पत्नी छत से गिर कर मर गई है। थोड़ी देर बाद ही उसकी 24 साल की बेटी अमनदीप कौर भी थाने पहुंच गई और कहा कि उसके पिता ने ही मां को मारा है। पुलिस ने अमनदीप के बयानों पर उसके पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मोहिंदर ने सो रही पत्नी के सिर पर 12 बार लोहे के एंगल से वार किया था। अमनदीप कौर उसे बचाने आई तो उसके सिर पर एंगल मारा, लेकिन वो बच गई।
माँ करती थी लोगो के घरों में काम :
पुलिस को दिए बयानों में अमनदीप कौर ने बताया कि उसकी मां लोगों के घरों में काम करती थी और उसकी पिता टेंपो चलाता था। उसका एक भाई भी है, जो दुबई में रहता है। बीते कुछ समय से उसका पिता मो़हिंदर अपनी पत्नी राजरानी पर शक करने लगा था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और से चक्कर चल रहा है। इसी के चलते घर में अक्सर क्लेश रहता था और दोनों में मारपीट भी होती थी। पति पत्नी आपस में बातचीत तक नहीं करते थे। शुक्रवार तड़के मां के चीखने की आवाज आई। वह उनके कमरे में पहुंची तो पिता मां के सिर पर लोहे के एंगल से लगातार वार कर रहा था। उसने पड़ोसियों की मदद से अपनी मां को अस्पताल में पहुंचाया। थाना प्रभारी सुलखण सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी था शराब का आदि :
आरोपित मोहिंदर शराब पीने का आदी हो गया था। वो रोज शराब पीकर घर में झगड़ा करता और फिर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। जांच में सामने आया कि जिस दिन से उसे पत्नी पर शक हुआ, उस दिन से वो ज्यादा शराब पीने लगा था।
शुरूआती जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ऑटो चालक महिंदर पाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। वह घर वालों से अक्सर झगड़ा करता रहता था और बच्चों से बात भी नहीं कर रहा था। इसके बाद अब शुक्रवार सुबह उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।
थाना रामा मंडी के SHO सुलक्खन सिंह ने कहा कि मृतका की बेटी के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की जा रही है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।