The heat made people sweat

गर्मी ने छुड़ाए लोगो के पसीने लेकिन इस दिन से बरसेंगे बादल

Latest Punjab

जालंधर (पंजाब 365 न्यूज़ ) : जालंधर में तापमान ने सबका पार चढ़ा रखा है। इतनी जयादा गर्मी पड़ रही है की लोग घरो से बाहर नकलने में भी परहेज कर रहे है। लेकिन आज बुधवार को सुबह ठंडी हवाओं से हुई। लोग पार्क में टहलते दिखे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तापमान का पारा भी बढ़ता गया। तापमान का पारा चढ़ने के साथ गर्मी भी लोगों के पसीने छुड़ाएगी। शुक्रवार तक तल्ख धूप की वजह से लोगों को गर्मी के साथ जूझना पड़ेगा। शनिवार को बारिश होने से राहत मिलने सी संभावना है।

गर्मी में पिए अधिक से अधिक पानी :
आपको बता दे की गर्मी के मौसम में हमारे शरीर से पसीना निकल निकल के हम अपने आप को बहुत कमज़ोर महसूस करते है लेकिन आप इन दिनों में ज्यादा से ज्यादा पानी पिए हो सके तो कोकोनट वाटर का सहारा ले सकते है। बुधवार को भी तापमान बढ़ने का सिलसिला इसी तरह से चलेगा। इसके साथ ही तापमान का पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

शनिवार को आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान 36 तथा न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। डा. तरसेम लाल का कहना है कि गर्मी की वजह डिहाइड्रेशन हो सकती है। इसलिए दिन में कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए. खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन से परहेज करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *