
जालंधर : जालंधर में विकास कार्य ना होने से उठे सवाल मेयर जगदीश राजा के राज में ‘प्रजा’ बेहाल
जालंधर (पंजाब 365 न्यूज़): नगर निगम की खस्ता हालत में सुधार के लिए सालों से संघर्ष जारी है। तमाम कोशिशों के बाद मेयर जगदीश राज राजा करनेश शर्मा को नगर निगम का कमिश्नर लगवा पाने में सफल हो गए, लेकिन शहर व निगम की व्यवस्था में सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। तमाम मुद्दे पहले जैसे ही हैं और उन्हें हल भी नहीं किया जा सका है। इस बीच सरकार ने करनेश पर दो और विभागों का भार डाल दिया है। अब उन्हें जेडीए व स्मार्ट सिटी की जिम्मेवारी भी सौंप दी गई है।जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा तमाम कोशिशों के बाद करनेश शर्मा को नगर निगम का कमिश्नर लगवा पाने में सफल हो गए लेकिन शहर व निगम की व्यवस्था में कोई भी सुधार नहीं दिखाई दे रहा है।