Punjab news : कैप्टन सरकार का महिलाओं को तोहफा ,मुफ्त में मिलेंगी स्कूल – कॉलेज छात्राओं को ये चीज़े

Latest Punjab

चंडीगढ़ (पंजाब 365 न्यूज़) :  CM कैप्टन ने जनवरी महीना बालिकाओं को समर्पित किया और युवाओं के बीच (25000) खेल किट वितरण का मार्ग प्रशस्त किया।  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार लगातार महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। शुक्रवार को राज्य में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाई स्कूल और कॉलेज छात्राओं  के लिए मुफ्त सेनेटरी पैड(free sanitary pads) देने की घोषणा की है। इस  से पहले सरकार ने महिलाओं को सरकारी विभागों में नौकरी के लिए (33)% आरक्षण को मंज़ूरी दे दी है।

इस बात की जानकारी CM के मीडिया  सलाहकार रवीन ठुकराल ने दी है , उन्होंने ट्वीट किया ,”कल्याणकारी योजनाओं के लॉन्चिंग के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाई स्कूल और कॉलेज छात्राओं  को मुक्त सैनेटरी पैड देने का एलान किया है।  “

इसके साथ ही राज्य में जनवरी महीने को “धिया दी लोहड़ी  कार्यक्रम  के जरिये बालिकाओं को समर्पित किया गया है। “

पंजाब सरकार के पंजाब सिविल सेवाएं नियम (2020) के तहत सभी सरकारी विभागों में जरनल , अनुसूचित जाति, बीसी , पूर्व सैनिक , खेल कोटे और आर्थिक रूप में कमज़ोर वर्ग की महिला कैंडिडेट्स को (33) फीसदी रिजर्वेशन दिया जायेगा।

हालांकि , इस आरक्षण को लेकर सरकार ने फैसला एक साल पहले ही कर लिया था।  सरकार ने इस मामले में अधिसूचना जारी कर दी है।

CM अमरिंदर ने झुग्गी निवासिओं को सम्पति के  अधिकार देने के लिए एक कार्यक्रम भी आरम्भ किया है।  तथा उपभोक्ता शिकायतों के लिए “e-daakhil” पोर्टल के अलावा 75 करोड़ रूपए से अधिक की स्मार्ट मीटरिंग परियोजना आरम्भ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *