
जालंधर में इन पार्टियों पर जमकर बरसे PM मोदी : PM ने किये ये वादे
जालंधर ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : पिछले कल पूरा दिन PM मोदी की रैली सुर्ख़ियों में बनी रही। बात करे पिछले महीने की तो जब PM को अपनी रैली सुरक्षा में चूक के चलते टालनी पड़ी थी। आपको बता दे की कल PM ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। सोमवार को जालंधर में पीएम मोदी ने अपने भाषण के 36 मिनट के दौरान कांग्रेस पर ही निशाना साधा जबकि अकाली दल-बसपा गठबंधन व आम आदमी पार्टी पर कुछ नहीं बोला। दोआबा में अकाली दल-बसपा गठबंधन कांटे की टक्कर दे रहा है और आम आदमी पार्टी कुछ स्थानों पर टक्कर में है। पीएम मोदी ने अपने भाषण के 36 मिनट में कांग्रेस को टारगेट किया। पीएम मोदी ने अकाली दल पर हमला बोलते हुए कहा कि कहा कि हमारे साथ अन्याय हुआ। भाजपा का डिप्टी सीएम बनना चाहिए था। मनोरंजन कालिया को डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया। इसकी जगह प्रकाश सिंह बादल ने अपने बेटे को बना दिया। हमने पंजाब के हित को देखते हुए इसे मंजूर किया। PM ने कहा कि पंजाब से मेरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है। पंजाब ने मुझे तब रोटी खिलाई, जब मैं एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर गांव-गांव भटकता था। पंजाब ने मुझे इतना कुछ दिया कि मैं इसका कर्ज उतारने के लिए जितनी सेवा करूं, उतना ही और मेहनत करने का मन करता हूं। मेरी यह सेवा नवां पंजाब बनाने की मुहिम से जुड़ गई है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को भी निशाने पर लेकर कहा कि उन्होंने 2014 में मेरा हेलीकॉप्टर उड़ने नहीं दिया था। कांग्रेस ने कैप्टन को काम नहीं करने दिया, क्योंकि वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर पंजाब को आगे ले जा रहे थे। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने खुद कबूल किया कि कैप्टन सरकार को हम नहीं भारत सरकार चला रही थी। पंजाब में कांग्रेस सरकार को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से एक परिवार चलाता है। वह संविधान की परवाह नहीं करते। उन्होंने कहा कि पाप का घड़ा जब भरता है तो फूटता भी है।
कांग्रेस को इसकी सजा मिल रही है। उनकी अपनी ही पार्टी बिखर रही है। कांग्रेस के लोग ही अपने नेताओं की पोल खोल रहे हैं। आपस में लड़ रहे लोग पंजाब को स्थिर सरकार कैसे दे पाएंगे। कांग्रेस के लोग सेना पर सवाल उठाते हैं, पाकिस्तान की सुर में सुर मिलाते हैं। अपने भाषण में मोदी का सारा अटैक कांग्रेस और गांधी खानदान पर रहा। उनहोंने अकाली-बसपा गठबंधन पर बिलकुल चोट नहीं की।
कांग्रेस का कबूलनामा :
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने खुद कबूल किया कि कैप्टन सरकार को हम नहीं भारत सरकार से चला रही थी। पंजाब में कांग्रेस सरकार को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से एक परिवार चलाता है। वह संविधान की परवाह नहीं करते। उन्होंने कहा कि पाप का घड़ा जब भरता है तो फूटता भी है। कांग्रेस को इसकी सजा मिल रही है। आज उनकी अपनी ही पार्टी बिखर रही है। कांग्रेस के लोग ही अपने नेताओं की पोल खोल रहे हैं। आपस में लड़ रहे लोग पंजाब को स्थिर सरकार कैसे दे पाएंगे।
किसानों का खेती कर्जा माफ होगा। 5 एकड़ से कम जमीन वालों का सारा खर्चा माफ होगा। केंद्र सरकार की तरफ से MSP का विस्तार किया जाएगा। फल, सब्जी, दाल और तेल बीजों के उत्पादन के लिए MSP यकीनी बनाया जाएगा।
भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने की यह घोषणाएं :
1- राज्य में सिंगल एमरजेंसी पुलिस सहायता नंबर शुरू किया जाएगा। कोई भी कॉल आने पर 15 मिनट के अंदर एक्शन होगा।
आतंकवाद पीड़ितों के परिवारों का शिकायत के निपटारे के लिए कमीशन गठित होगा। उन्हें एकमुश्त 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
2- हर युवक को एक महीने में 150 घंटे काम की गारंटी दी जाएगी। राज्य के सरकारी विभागों के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।
पंजाब के बेरोजगार ग्रेजुएट को डिग्री पूरी होने के बाद 2 साल तक 4 हजार रुपए प्रति महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
3- पंजाब राज्य की सरकारी नौकरी के लिए भर्ती फॉर्म मुफ्त दिए जाएंगे। स्वरोजगार को उत्साहित करने के लिए मिशन स्वालंबन की शुरूआत की जाएगी।
4- पुलिस फोर्स में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा।
5- महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक और कार्रवाई के लिए सभी जिलों में विशेष महिला थाने और महिला अदालतें बनाई जाएंगी।
6- महिलाओं को कोचिंग, काउंसलिंग और ट्रेनिंग देकर सेना में भागीदारी को उत्साहित करेंगे।
7- पोस्ट मैट्रिक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक हर लड़की को एक हजार रुपया महीना वजीफा मिलेगा।
8- छोटे उद्योग, व्यापार और खेती की जमीन खरीद के लिए सस्ते ब्याज पर 10 लाख तक लोन दिया जाएगा।
9 -आशा और आंगनवाड़ी वर्करों का भत्ता 6 हजार से 10 हजार तक बढ़ाया जाएगा।
आप ने मिलाये थे पाकिस्तान के साथ सुर में सुर :
पीएम ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि गली-मोहल्ले में शराब ठेके खुलवाने के एक्सपर्ट हैं। पंजाब को इनसे सतर्क रहना होगा। यह पंजाब को नशा माफियाओं के हवाले करना चाहते हैं। यह वही लोग हैं, जो सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांग रहे थे। पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रहे थे।
PM ,हमेशा पंजाब के हित में खड़े रहे : कैप्टन अमरिंदर :
रैली में पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऐसा समय कभी-कभी आता है, जब देश को कोई तगड़ा इंसान मिले। आज नरेंद्र मोदी के तौर पर देश को ऐसा नेता मिला है। उन्होंने कड़े कदम उठाए हैं। कैप्टन ने कहा कि हमारा पहला मकसद सुरक्षा है। पंजाब के साथ पाकिस्तान बॉर्डर सटा हुआ है। चीन भी उससे गठजोड़ कर रहा है और अफगानिस्तान में भी तालिबान आ गया है। जिसे भी भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐसे में इस देश को मजबूत प्रधानमंत्री के बगैर नहीं संभाला जा सकता। कैप्टन ने कर्जे का मुद्दा भी उठाया कि जब तक केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नहीं चलती, 4 लाख करोड़ के कर्जे में डूबे पंजाब को नहीं उबारा जा सकता। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि मेरा भाजपा, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ मेरा प्यार है। मुझे कोई एतराज नहीं। जिसे जो कहना है कहता रहे।
इस बार सुरक्षा के कड़े थे इंतज़ाम :
PM की सुरक्षा को लेकर इस बार पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क रही। पाकिस्तान से बॉर्डर सटा होने की वजह से पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग ने आर्मी की भी मदद मांगी। आर्मी से बम डिटेक्शन और डिस्पोजल टीम की मांग की गई है। वहीं, ड्रोन के खतरे को देखते हुए भी संबंधित इक्विपमेंट्स लगाने को कहा गया। सभी अफसरों को कह दिया गया कि PM के लिए ब्लू बुक के हिसाब से सुरक्षा की जाए। वहीं, जालंधर, पठानकोट और फाजिल्का के DC को पूरे इंतजाम देखने को कहा गया। रैली स्थल पर 3 ADGP तैनात रहे।