
Breaking news – अब Birth certificate में सभी के नाम हो सकेंगे दर्ज पंजाब सरकार का अहम् फैसला
जालंधर (पंजाब 365 न्यूज़): साल 2004 से पहले ये नियम था की जब Birth certificate बनता था तो सिर्फ बचे के माँ बाप का नाम ही दर्ज किया जाता था। और बच्चे के नाम की जगह बस लड़का या लड़की लिख दिया जाता था। जिस से की कई कामों में लोगो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पंजाब सरकार ने नए आदेश दिए है की अब Birth certificate में सभी के नाम दर्ज हो सकेंगे। इस से पहले ये नियम था की 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगो के नाम इसमें दर्ज नहीं हो सकते थे। जालंधर सेंट्रल से विधायक राजेंदर बेर ने ये मामला पंजाब विधानसभा में उठाया था जिसके आधार पर सरकार ने ये फैसला लिया है। विदेश जाने वाले लोगो को भी इस समस्या से जूझना पड़ता था। अब अगले 5 साल तक हर उम्र के लोग Birth certificate में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।