
पास की जरूरत नहीं : Lockdown में इंड्रस्ट्री में काम करने वालों के लिए मान्य होगा Icard
पंजाब (पंजाब 365 न्यूज़ ) : कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते प्रकोप के कारण पंजाब ने भी वीकेंड लॉक डाउन लगा दिया गया है। शाम को 5, बजे सब कुछ बंद करने के आदेश दे दिए गए है और 6 बजे से कर्फूय का समय शुरू हो जाता है जो की अगले दिन सुबह 6, बजे तक रहता है। लेकिन लगातार आ रहे आंकड़ों के बीच लॉक डाउन का दर भी लोगों को सता रहा है। और प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को फिर से डर सताने लगा लगा है। लेकिन उनके लिए राहत की बात भी है की अगर पंजाब में लॉक डाउन लग भी जाता है तो राज्य सरकार की ओर से लाकडाउन में इंडस्ट्री का ख्याल रखा गया है। इंडस्ट्री को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इंडस्ट्री में काम पहले की तरह ही चलता रहेगा। इंडस्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों व स्टाफ सदस्यों को किसी प्रकार की रोक नहीं होगी। किसी पास की जरूरत नहीं होगी।
कम्पनी का आईकार्ड होगा मान्य :
श्रमिक व स्टाफ किस इंडस्ट्री में काम कर रहा है उसके पास उक्त कंपनी का आईकार्ड होना जरूरी है। कार्ड के माध्यम से श्रमिक व स्टाफ काम पर आ-जा सकते है। राज्य सरकार की गाइडलाइन में लिखा हुआ है कि लाकडाउन में इंडस्ट्री में काम होगा। इंडस्ट्री में काम करने वाले श्रमिक व स्टाफ के पास उक्त इंडस्ट्री का आइकार्ड होना जरुरी होगा।
DC ने कहा की इंडस्ट्री को नाईट CURFUE से है राहत :
डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि शाम 5 बजे दुकानें व मॉल बंद करने होंगे। रात नौ बजे तक होम डिलीवरी दी जा सकती है। नाइट कफ्र्यू रोजाना शाम 6 से सुबह 5 बजे तक लगेगा। वीकेंड कर्फूय शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार तड़के 5 बजे तक रहेगा। 24 घंटे चलने वाली इंडस्ट्री को नाइट कफ्र्यू से राहत रहेगी। फैक्ट्री में काम करने वाले मुलाजिमों का पहचान पत्र ही कर्फूय पास के रूप में मान्य होगा।