
सुबह की बूंदा बांदी ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत
जालंधर (पंजाब 365 न्यूज़ ) : भारी गर्मी से परेशान शहरवासियों को आज गर्मी से राहत मिलने के पुरे आसार है। सुबह-सुबह ही आसमान में बादल छा गए और उसके बाद हुई रिमझिम बारिश ने उमस से जूझ रहे शहरवासियों को राहत दी है। इसके साथ ही आज दिन में भी बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान तेज हवाएं चलने से तापमान में तो गिरावट होगी ही और साथ ही लोगों को गर्मी के प्रकोप से भी राहत मिल जाएगी। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में 4 डिग्री की कमी आई है।
रविवार को बादल छाए रहने से temp,32 डिग्री रहा। शनिवार दोपहर बारिश के बाद temp,43 डिग्री से कम होकर 36 पर आ गया था। बादलों के बीच 7km/h की रफ्तार से चली हवाओंं ने कुछ राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन बारिश के लिहाज से उम्मीद से भरे हैं। इन दिनों में हलकी बूंदाबांदी संभव है।शनिवार को भी कई जगह वरिष्ठ हुई और कई जगह बूंदाबांदी तक नहीं हुई। जिसके कारण शहर में उमस और बढ़ गयी।
पिछले सप्ताह गर्मी ने लोगो को खूब सताया था। इस दौरान कई दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। जिसके चलते गर्म हवा के थपेड़े तथा लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। वहीं, रविवार को आसमान में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट के बाद लोगों ने कुछ राहत हासिल की। सोमवार से को फिर से आसमान में बादल छाए रहने के बाद बारिश की संभावना के साथ ही लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने की उम्मीद भी है।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अब मानसून का सिस्टम एक्टिव है। दोआबा में ओवरऑल टेंपरेचर भी गिरा है। हिमाचल में बारिश के कारण पंजाब में आने वाली हवाएं ठंडी हैं। जालंधर में मानसून बारिश होने पर और भी ठंडक रहेगी।