
पंजाब में पहुंचा मानसून : बुधवार को बारिश होने के आसार
पंजाब (पंजाब 365 न्यूज़ ) : इस वर्ष मॉनसून समय से पहले ही पंजाब में दस्तक दे चूका है। जिस से किसानों को तो फायदा मिलेगा लेकिन नगर निगम की खूब चिंताए बढ़ा रखी है। अक्सर मानसून जुलाई महीने में पहुंचता था लेकिन इस वर्ष पहले ही दस्तक दे चूका है। पिछले सप्ताह तापमान में गिरावट के चलते मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। जिसके तहत अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा। हालांकि, अगले दो दिनों तक मौसम सुहावना बना रहने के साथ-साथ गर्मी से राहत मिलती रहने के संकेत मौसम विभाग द्वारा दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब में मानसून की एंट्री के साथ मंगलवार और बुधवार को बारिश की संभावना प्रबल है।
बीते सप्ताह के अंतिम पड़ाव में तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि ने गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत दे दी थी। जिसका असर आगामी कई दिनों तक रहा। इस बीच मानसून के दस्तक देने के बाद अब गर्मी से राहत की उम्मीद बढ़ गई है। उधर मौसम विभाग द्वारा आने वाले दो दिनों तक मौसम यथावत रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तड़के व रात को तापमान में गिरावट से ठंड महसूस होने के संकेत भी दिए जा रहे है। मौसम माहिर डॉक्टर विनीत शर्मा के मुताबिक मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सचेत रहना चाहिए।
पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ में अगले 48 घंटे मानसून एक्टिव रहेगा। इससे बारिश, तेज आंधी के आसार हैं। सोमवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई तो कई जगह दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है।
बुधवार को हल्का असर देखने को मिलेगा और इसके बाद मानसून फिर से पंजाब में कमजोर पड़ जाएगा। मानसून एक्टिव होने में 5-7 दिन लगेंगे। जिसके बाद यहां पर मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलने की संभावना है। जल्दी मानसून से तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। पंजाब के ज्यादातर जिलों में अधिकतम पारा सोमवार को 35 तक रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।