
जानिये किस दिन से खुलेगा चंडीगढ़ का ” Rock Garden”
चंडीगढ़ (पंजाब 365 न्यूज़ ) : कोरोना काल के चलते चंडीगढ़ के रॉक गार्डन को भी बंद कर दिया गया था। रॉक गार्डन अपने आप में ही बहुत सी विशेषताएं समेटे हुए है। लम्बे इंतजार के बाद ही सही बंद पड़े टूरिस्ट प्लेस को खोलने की शुरुआत हो गई है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते चंडीगढ़ के सभी पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया गया था।
ऐसे में अब कोरोना केस कम होने पर क्रमवार इन्हें खोला जा रहा है। 92 दिनों के बाद रॉक गार्डन को भी पर्यटकों के लिए खोल गया है। प्रशासक VP सिंह बदनौर ने विश्व प्रसिद्ध रॉक गार्डन और म्यूजियम को खोलने की मंजूरी दे दी है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत इसे खोला जाएगा। कोरोना के मामले बढ़ने पर 13 अप्रैल को रॉक गार्डन बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। अब 92 दिनों बाद खुलने पर यहां फिर से खोई रौनक लौट आएगी।
खोलने से पहले पूरे गार्डन को सेनिटाइज नगर निगम की टीमें करेंगी। उसके बाद गार्डन को पर्यटकों की संख्या को तय कर खोला जाएगा। अंदर भीड़ न जुटे इसका ध्यान रखा जाएगा। शुक्रवार तक गार्डन खुल जाएगा। पदमश्री नेक चंद सैनी ने इस गार्डन को बनाया था। गार्डन की अपनी अलग विशेषता है। इसे बोलते पत्थरों का गार्डन भी कहा जाता है। देश विदेश से टूरिस्ट इसे देखने आते हैं।