In Jalandhar, early morning drizzle

जालंधर में सुबह सुबह की बूंदाबांदी ने लौटाई ठंडक ,2,दिन छाए रहेंगे बादल

Latest Punjab

जालंधर (पंजाब 365 न्यूज़ ) : अप्रैल महीने में हो रही बारिश ने लोगों को तो गर्मी से निजात दिलाए है लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है। किसान अपनी फसल काट रहे है इस प्रकार हो रही बारिश ने फसलें खराब कर के रख दी है। मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। बुधवार तड़के हुई बारिश ने मौसम में ठंडक लौटा दी है। गुरुवार को भी आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार है। तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।


मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को निश्चित रूप से बारिश के साथ तेज हवाएंं चलेंगी। मंगलवार शाम को तेज हवाएं चलने व बूंदांबादी का देर रात चलने की वजह से बुधवार को सुबह मौसम में ठंडक की वजह से तापमान में गिरावट आई है और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। जिससे तापमान में गिरावट हुई व लोगों को गर्मी से राहत मिली।


ऐसे मौसम में बढ़ सकती है बिमारियों की संभावना :
मौसम विभाग की संभावना के साथ ही किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। कारण, जो किसान अगले दो दिन गेहूं लेकर मंडी पहुंचने वाले है, उन्हें बारिश के चलते कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि तेजी से परिवर्तित हो रहे मौसम के दौरान लोगों को अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। कारण तेजी से बदलते मौसम के बीच बीमारियों की संभावना भी बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *