
बाहरी राज्यो से आने वाली गेहुँ को रोकने के लिए सरकार ने बनाई विशेष टास्क फोर्स:(कैप्टन संधु)
जगराओ(दिनेश शर्मा) : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्द्र सिंह के ओसडी एंव हलका दाखा के ईचार्ज कैप्टन संदीप संधु द्घारा ऐशिया की दुसरी सबसे बडी अनाज मंडी मे 7 कोरड की लागत से हुये विकास कार्यो का उद्घाटन किया गया।कैप्टन संदीप संधु द्वारा जिला योजना बोर्ड लुधियाना के चेयरमैन एंव हलका जगराओ के ईचार्ज मलकीत सिंह दाखा,खादी बोर्ड पंजाब के वाईस चेयरमैन मेजर सिंह भैणी,मार्किट कमेटी जगराओ के चेयरमैन सतिन्द्रपाल सिंह काका गरेवाल के साथ मिलकर संयुक्त तौर पर अनाज मंडी मे 5.58 करोड से बने फड ओर 1 करोड 26 लाख की लागत से बने सब्जी मंडी मे शैडो का उद्घाटन किया।
वर्णनीय है।कि यह विकास कार्य कोरोना काल की शुरुआत दौरान ही पुरे किये जा चुके थे।लाकडाऊन ओर कर्फयु के चलते उस समय विकास कार्यो का उद्घाटन नही किया जा सका। जो आज किया गया। इस मौके कैप्टन संदीप संधु द्घारा प्रैस वार्ता दौरान बताया गया।कि बाहरी राज्यो से आने वाली गेहुँ की फसल को पंजाब मे बिकने को रोकने के लिए सरकार द्वारा विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है।जो पुलिस की मदद से गेहुँ की तस्करी को रोकेगे।
सरकार की चार साल की कारगुजारी पर उन्होने बताया कि पंजाब मे हर वर्ग सरकार से खुश है।यह वर्ष पंजाब सरकार द्घारा विकास को समर्पित होगा।प्रदेश की जनता चोहमुखी विकास देख कर हैरान रह जायेगी।कोटकपुरा गोली कांड मामले मे र्आ.जी विजय कुवंर प्रताप सिंह की अगवाई मे एस.आई.टी की जांच रिर्पोट को रद्द किये जाने के बारे मे उन्होने बताया कि सरकार कानुनी प्रक्रिया रास्ता अपनायेगी।और जरुरत पडी तो सरकार सुप्रिम कोर्ट तक भी पहुँच करेगी।
किसानो के अनदोलन के बारे मे उन्होने मोदी सरकार को निशाना साधते हुये कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानो की मांगो के प्रति बेरुखी अपना रही है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी अपनी जिद्द छोड कर किसानो की मांगे मान और उनके दिल जीते । इस मौके मार्किट कमेटी के चेयरमैन सतिन्द्रपाल काका गरेवाल द्घारा कैप्टन संदीप संधु का विशेष तौर पर सम्मान भी किया गया।
इस समय कर्ण वडिंग,डायरैक्टर हरपाल सिंह हांस,देहाती प्रधान जगजीत सिंह काऊंके,शहरी प्रधान रविन्द्र सभ्रवाल फीना,वरिष्ठ कांगे्रसी नेता गोपाल शर्मा,कौंसलर कामरेड रविन्द्रपाल सिंह राजु,गुरसिमरन सिंह,युथ कांग्रेसी मनी गर्ग,आढती एसोसिएशन जगराओ के प्रधान सुरजीत सिंह कलेर,जगजीत सिंह सिधु,अमृत लाल मितल,राजेश कुमार,तजिन्द्र सिंह,बलराज सिंह,कणैया लाल बांका,बलविन्द्र सिंह आदि मौजुद रहे।