
good news: आदमपुर से अब रोजाना तीन फ्लाइट्स भरेगी उड़ान, लेकिन एक बात करेगी परेशान ?
आदमपुर (पंजाब 365 न्यूज़ ) : आदमपुर के लोगो को कब से जिस बात का इंतज़ार था आज वो पूरा होता दिख रहा ही। आखिरकार तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए स्पाइसजेट ने 28 मार्च से आदमपुर से रोजाना तीन फ्लाइट्स का संचालन शुरू करने की घोषणा कर दी। अब आदमपुर से रोजाना मायानगरी मुंबई, गुलाबी शहर जयपुर व राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए फ्लाइट उपलब्ध होगी। मुंबई से आदमपुर के लिए फ्लाइट के उड़ान भरने का समय सुबह 5:55 बजे रहेगा और आदमपुर में लैं¨डग 9:20 पर होगी। 9:40 पर आदमपुर से फ्लाइट जयपुर के लिए उड़ान भरेगी और 10:55 पर जयपुर लैंड करेगी। जयपुर में आधे घंटे के ठहराव के बाद 11:25 पर फ्लाइट जयपुर से आदमपुर के लिए उड़ान भरेगी और 12:50 पर आदमपुर में लैंड करेगी।
कितना लगेगा समय ;
आदमपुर में 20 मिनट के ठहराव के बाद फ्लाइट बाद दोपहर 1:10 पर मुंबई के लिए रवाना होगी और शाम 4:35 पर फ्लाइट का मुंबई में लैंड करने का समय बताया जा रहा है। दिल्ली आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट संख्या में भी बदलाव किया गया है। मौजूदा समय में दिल्ली आदमपुर स्पाइसजेट फ्लाइट की संख्या 2503 है। उसमें आगामी 28 मार्च से 2404 कर दिया गया है। अब दिल्ली से फ्लाइट 1:45 पर आदमपुर के लिए उड़ान भरेगी और तीन बजे आदमपुर में लैंड करेगी 20 मिनट के ठहराव के बाद फ्लाइट 3:20 पर वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और 4:35 बजे दिल्ली में लैंड करेगी।
किस विमान से होगा संचालन ;
मौजूदा समय में दिल्ली आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट 3:40 पर दिल्ली से उड़ान भरती है और 4:45 पर आदमपुर में लैंड करती है। 5:05 पर फ्लाइट आदमपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भर्ती है और 6:20 बजे दिल्ली में लैंड करने का समय निर्धारित है। तीनों ही फ्लाइट्स का संचालन बंबारडियर विमान से ही होगा।