
कोरोना केसों में लगातार गिराबट से दुकानदारों को दुकाने खोलने के समय में मिल सकती है ढील
पंजाब (पंजाब 365 न्यूज़ ) : करोना महामारी के चलते देश में सम्पूर्ण लॉक डाउन लगा दिया था। जिसके चलते हर प्रदेश ने भी सख्ती से इन नियमो को लागु करवाया था और लोगो ने भी इसमें पूर्ण योगदान दिया जिसके चलते अब ज़िले में भी कोरोना केसों में गिरावट जारी है। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए सरकार की हिदायत पर जिलों में सख्ती की गई थी, लेकिन अब कोविड केसों में लगातार गिरावट से अगले एक-दो दिन में बाजार खुलने का समय बढ़ने के आसार हैं। इस समय गैरजरूरी वस्तुओं की दुकानें खुलने का समय सोमवार से शनिवार तक सुबह 7 से शाम 6 बजे तक है। अब दुकानों के खोलने के शेड्यूल में और ढील देने के आसार हैं।
अप्रैल महीने में बढ़ते कोरोना केसों के चलते जिले में नाइट कर्फ्यू लगाकर पहली सख्ती बरती गई। इसके बाद 25 अप्रैल को संडे लॉकडाउन लागू हुआ। फिर 26 अप्रैल को वीकेंड (शनिवार-रविवार) लॉकडाउन का निर्देश जारी हुआ। 16 मई से 31 मई तक नई गाइडलाइन रिलीज हुई, जिसमें जिले में गैरजरूरी सामान की दुकानों का समय सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया। सूबा सरकार के निर्देश पर 31 मई से 10 जून तक नया टाइम टेबल जारी हुआ।
इसके तहत गैरजरूरी वस्तुएं की दुकानों को 2 घंटे और ढील के साथ सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मंजूरी दी गई। यह निर्देश 15 जून तक लागू रहेगा, जिसमें शनिवार के लॉकडाउन में छूट दी गई और गैरजरूरी दुकानों का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुलने की इजाजत है। अब मंगलवार के बाद नई गाइडलाइन जारी हो सकती है, जिसमें बाजारों को और ढील मिलने से दुकानदार संतुष्ट होंगे। जाहिर है कि दुकानों का समय बढ़ने से आर्थिक पहिया चलेगा।