CM swearing-in ceremony of Bhagwant Mann in

भगवंत मान का आज खटकड़ कलां में CM शपथ ग्रहण समारोह : लाखों की संख्या में पहुंचे लोग

Latest Punjab

खटकड़ कलां ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : खटकड़कला एक ऐसा नाम जो शायद भगवंत मान के cm,बनने से पहले ज्यादा लोगो को पता हो की वो भगत सिंह जी का पैतृक गाँव है। लेकिन जैसे ही भाबवंत मान ने कहा की मैं खट्करकलाँ में शपथ लूंगा तो हर किसी के कान खड़े हो गए हो गए। आज हर एक बच्चे को भी पता चला गया है की खट्करकलाँ भगत सिंह जी का पैतृक गाँव है। जो की शायद ही अब कोई भुला पाए।मान का शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होने की भी दिलचस्प वजह है। 2011 में यहीं से पंजाब के सफल कॉमेडियन रहे भगंवत मान ने सियासी जीवन शुरू हुआ था। आपको बता दे कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर साढ़े 12 बजे शपथ लेंगे। चेहरे के तौर पर वह पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, कार्यकाल के लिहाज से वह पंजाब के 25वें CM हैं। शपथ दिलवाने के लिए राज्यपाल बीएल पुरोहित खटकड़ कलां पहुंच गए हैं। वहीं मान भी मोहाली से चौपर के जरिए खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब सह प्रभारी राघव चड्‌ढा भी मौजूद हैं।


पुरुष पहुंचे बसंती पगड़ी और औरतें बसंती दुपट्टे लिए हुए :
इस समारोह में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुरुष बसंती रंग की पगड़ी और महिलाएं इसी रंग का दुपट्‌टा या चुन्नी ओढ़कर खटकड़ कलां पहुंच रही हैं। समारोह में आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पूरी कैबिनेट समेत मौजूद रहेंगे।


2015 में पत्नी से हुआ था तलाक :
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अमेरिका से उनकी बेटी सीरत कौर मान और बेटा दिलशान मान भी खटकड़ कलां पहुंच रहे हैं। मान का 2015 में पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था।


फूलों से सजाया गया है स्टेज :
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन ने खूब मेहनत की है। प्रशासन ने गेटों लेकर अंदर मंच जहां पर सूबे के 16वें मुख्यमंत्री शपथ लेंगे को फूलों से सजाया गया है। लाखों रूपये के फूल प्रशासन ने विशेष रूप से दिल्ली से मंगवाए हैं। इसमें गेंदा, हरी पत्ती और सफेद खुशबूदार गुलाबरी के फूल शामिल हैं। फूलों के लंबे लंबे हार बनाकर मंच पर लटकाए गए हैं। मंच जिसकी ऊंचाई करीब दस फुट है पर चढ़ने के लिए बनाई गई सीढ़ियों की रेलिंग को भी फूलों की मालाएं लटकाकर पूरी तरह से ढका गया है ताकि मंच पर आने वाले वीवीआईपीज को फूलों की खुशबू से अच्छी अनुभूति हो सके।
राज्‍यभर से लोग केसरिया ताने-बाने में समारोह स्‍थल पर पहुंचने लगे हैं। समारोह स्‍थल और इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समारोह को खास बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे पंजाब से दो लाख से अधिक लोगों के आने का दावा किया गया है। शहीद स्मारक के पीछे एक लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, जबकि स्मारक की भूमि पर साढ़े छह एकड़ क्षेत्र में पंडाल लगाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को आमंत्रित किया है।

चप्पे चप्पे पर पुलिस की नज़र :

पंजाब के नवांशहर का खटकड़कलां शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो चुका है। खटकड़कलां म्यूजियम से करीब आधा किलोमीटर जालंधर की तरफ और आधा किलोमीटर नवांशहर की तरफ खाकी ही खाकी नजर आ रही है। सड़कों के किनारों से लेकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में पुलिस ही पुलिस नजर आ रही है। पहली बार ऐसा हुआ है कि सार्वजनिक स्थान पर मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। सिर्फ भगवंत मान शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा। इस समारोह में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुरुष बसंती रंग की पगड़ी और महिलाएं इसी रंग का दुपट्‌टा या चुन्नी ओढ़कर खटकड़ कलां पहुंचेंगे।

म्यूजियम के भीतर जाने वाले सारे रास्ते पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं और सभी मेटल डिटेक्टर डोर लगा दिए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सभी आने जाने वालों की जांच की जा रही है और उसके बाद ही भीतर की एंट्री दी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कल शपथ ग्रहण समारोह में अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को भी कार्ड इशू किए जा रहे हैं।

बिना कार्ड के किसी की भी एंट्री नहीं होगी। यहां तक पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए चंडीगढ़, नवांशहर और जालंधर के जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी ही अपनी देखरेख में पत्रकारों को प्रेस गैलरी तक लेकर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *