
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव रिजल्ट : इस चुनाव में लगा BJP को झटका ,आप की झोली में आई इतनी सीटें
चंडीगढ़ ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : चंडीगढ़ निगम चुनाव में कांग्रेस ने खाता खोल दिया है। वार्ड 13 से कांग्रेस सचिन गालव जीत गए हैं। कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के चंद्रमुखी शर्मा को हरा दिया है। उन्होंने 285 वोटों से जीत हासिल की है।आपको बता दे की चुनावों में 203 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जिसमें कांग्रेस के 35, बीजेपी के 35, आप के 35, अकाली दल- बसपा गठबंधन के 32 और अन्य 66 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हैं। आज जनता किसे अपना नेता चुनती है और किसे नहीं ये बस कुछ ही देर में पता चल जायेगा। कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के चंद्रमुखी शर्मा को हरा दिया है। उन्होंने 285 वोटों से जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी अपनी इस सीट को पक्की मानकर चल रही थी। यह बड़ा झटका है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे तेजी से आने शुरू हो गए हैं। अभी तक आम आदमी पार्टी 4 सीटें जीत चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस और भाजपा 2-2 सीटें जीत गई है। चुनाव में आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़त ले रही है जबकि भाजपा और कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। भाजपा को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। वार्ड 17 से भाजपा के मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए हैं। इसके अलावा 3-3 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए नौ केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है। सेक्टर-20 के गवर्नमेंट कॉलेज में मतगणना हो रही है। कॉलेज के बाहर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई है। बोर्ड की संवेदनशीलता को देखते हुए कॉलेज के अंदर और बाहर सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। मतगणना केंद्र के अंदर रिटर्निंग अधिकारी तेजदीप सिंह सैनी द्वारा विभिन्न पार्टियों के काउंटिंग एजेंट व अन्य को नियमों की जानकारी दी जा रही है। इस मतगणना केंद्र पर पहली ईवीएम मशीन खोल दी गई है और वोटों की गिनती की जा रही है। अगले कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
चुनाव में आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़त ले रही है जबकि भाजपा और कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। भाजपा को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। वार्ड 17 से भाजपा के मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए हैं। इसके अलावा 3-3 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
नगर निगम में अब तक भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला होता रहा है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। आप नेता दावा कर रहे हैं कि इस बार सदन में उनका मेयर होगा। हालांकि राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि मेयर के लिए अभी आम आदमी पार्टी को इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि आप के उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के कई नामी चेहरों का खेल बिगाड़ सकते हैं। कई सीटों पर भाजपा और आप उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने भी दावा किया है कि इस बार जनता उनके साथ है और मेयर उनका होगा। वहीं, भाजपा भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।
कहीं बाज़ी मार न जाये आप :
मतगणना की शुरुआत के साथ ही आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। चार वार्डों की गिनती हुई है। एक पर कांग्रेस और तीन पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के रविकांत शर्मा को 828 वोट से हराया।
वार्ड 21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 939 वोटों से भाजपा के देवेश मोदगिल को हराया।
वार्ड एक से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर चुनाव जीत गई है। उन्हें 3319 वोट मिली। उन्होंने 1009 वोटों से भाजपा की मनजीत कौर को हराया।
वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 वोटों से हराया।
वार्ड 33 से भाजपा के कंवरजीत सिंह ने कांग्रेस विजय सिंह राणा को 742 वोट से हराया।
वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर से भाजपा की बिमला दुबे ने आजाद मनप्रीत कौर को 1795 वोटों से हराया।
वार्ड 5 से कांग्रेस की दर्शना ने भाजपा की नितिका गुप्ता को 2737 वोट से हराया।