attack on sukhbeer singh badal car

Big news : पंजाब में सुखबीर सिंह बादल की गाडी पर हमला ,अकाली और कांग्रेसियों के बीच झड़प

Crime Punjab

पंजाब (पंजाब365न्यूज़ )  पंजाब  के जलालाबाद में अकाली दल के नेता सुखबीर बादल की गाडी पर जानलेवा हमला हुआ है। अकालीदल के कार्यकर्ताओं का आरोप है की ये हमला कांग्रेसियों ने किया है। इस हमले के बाद कांग्रेसी और अकाली दल बाले आपस में भिड़  गए हैं।  इस दौरान जम कर इंट पत्थर चले  और कई राउंड फायरिंग की भी खबर है।

दरअसल जलालाबाद में नगर कॉउंसलिंग का चुनाब हो रहा है।  इसी दौरान कल कांग्रेस और  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।  इसके उपरांत आज अकाली दल के प्रत्याशी का नामांकन था।  नामांकन करवाने के लिए खुद अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बदल पहुंचे थे।  जैसे ही सुखबीर सिंह बादल का काफिला जलालाबाद कोर्ट कॉम्प्लेक्स (complex) पहुंचा वैसे ही हंगामा शुरू हो गया। हलांकि पथराव के वक़्त सुखबीर सिंह बादल गाडी में मौजूद नहीं थे। उन्हें सुरक्षित जगह ले जाया गया था।  इस झड़प के दौरान अकाली दल के दो सदस्य घायल हो गए है। अकाली दल ने कांग्रेस पर नामांकन ना भरने से रोकने का आरोप लगाया है।

अकाली दल की और से कहा गया है की हमला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया है और इस हमले में उनके कार्यकर्ताओं को गोली लगी है।  सुखबीर सिंह की गाडी  क्षतिग्रस्त हो गयी है  सुखबीर सिंह बादल बाल बच गए है। हालाँकि सुखबीर सिंह बादल पूरी तरह सुरक्षित है।

जबकि अनेक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल  है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *