
आखिर कब आएगा नवीन का शव : शव लाने को लेकर CM ने कही ये बात
कर्नाटक ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : रूस और यूक्रेन के आपसी युद्ध के बीच भारत का एक बेटा भी मारा गया था। आज दोनों देशों के युद्ध को 13वां दिन है लेकिन दोनों की युद्ध को लेकर आपसी सहमती नहीं बन रही है। लेकिन भारत के बेटे के शव को पाने के लिए और अंतिम संस्कार की क्रियाएं पूरी करने के लिए नवीन का परिवार उसकी बॉडी की प्रतीक्षा कर रहा है।
यूक्रेन में रूसी गोलाबारी में मारे गए MBBS स्टूडेंट नवीन शेखरप्पा का शव भारत लाने में पेंच फंसता नजर आ रहा है। कर्नाटक के CM बासवराज बोम्मई ने कहा है कि विदेश मंत्री जयशंकर ने जानकारी दी है कि नवीन का शव यूक्रेन की ही मॉर्चुरी में रखा है। जब वहां रूसी हमले रुक जाएंगे तभी नवीन का शव भारत लाया जाएगा।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के आज 13 दिन हो गए हैं। दोनों देशों के बीच लगातार हमले जारी हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने के लिए दूसरे देश भी तैयार हैं। इसके बावजूद रूस और यूक्रेन के बीच हालात सुधर नहीं रहे हैं। जबकि अभी भी यूक्रेन नाटो और अमेरिका के बोल बोलता है यही बात रूस को पसंद नहीं है जिसकी वजह से युद्ध शांत होता नहीं नज़र आ रहा है।