
UP : शमशान घाट में छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा
गाज़ियाबाद (पंजाब 365 न्यूज़): दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रविवार को बारिश की वजह से शमशानघाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक एक खबर सामने आ रही है किसी की थाना क्षेत्र के ही डिफेंस कॉलोनी में रहने बाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुए थी। जिसके बाद अंतिम संस्कार में (100) से अधिक लोग शामिल हुए थे। वहां अचानक शमशान घाट की छत गिर पड़ी। जिसमे (40) से अधिक लोगो की दबे होने की आशंका है। कई लोगो की मौत हो चुकी है। मलबे से निकालकर कई घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हालाँकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुए है।
उधर , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग़ज़िआबाद के मुरादाबाद में छत गिरने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने तत्काल जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा की हादसे में घायल लोगो का समुचित उपचार सुनिश्चित करवाएं।