
BREAKING NEWS : आज फिर बढ़े सिलेंडर के भाव , जानिए आज के ताज़ा रेट
PRICE OF CYLINDERS (पंजाब 365 न्यूज़ ) : देश में दिन प्रीतिदिन महंगाई चार्म सिमा पर जा रही है। एक तरफ यहां आम जनता पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है तो वहीं गृहणिओं को गैस सिलेण्डर ने भी कुछ कम परेशान नहीं किया है। हर रोज दाम बढ़ते ही जा रहे है। कम होने का तो नाम नहीं है। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से लोगो को और एक जोर का झटका लगा है।
तेल कम्पनिओं ने आज फिर से घरेलु LPG सिलेंडर की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी कर दी है। आपको बता दे की बीते तीन महीनों में 200,रूपए तक कीमतें बढ़ चुकी है। जिसका सीधा सा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। बढ़े हुए दाम आज यानि 25, फरवरी से लागू हो जायेंगे।। इस महीने तीन बार LPG सिलेंडर में बढ़ोतरी की गयी है।
बिना सब्सिडी बाले सिलेंडर के दामों में 25, rs, तक इज़ाफ़ा किया गया है।
बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर 14.2,किलोग्राम की कीमत 769, से बढ़कर 794, रूपए कर दी गयी है।
इस से पहले 4, फरवरी और 14, फरवरी को दाम बढ़ाये गए थे।