
सुशांत सिंह राजपूत : जब एक हस्ता मुस्कुराता चेहरा सबको कह गया अलविदा
सुशांत सिंह राजपूत ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसा हस्ता मुस्कुराता प्यारा सा चेहरा जो अब इस दुनिया में तो नहीं है लेकिन इस बात पर आज ही विश्वास नहीं होता है। बहुत ही कम उम्र में हम सबको अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने सबको अचम्भित कर दिया था।जब उनकी मौत की खबर लोगो ने सुनी तो सभी शोकड रह गए थे किस को विश्वास ही नहीं आया था। ये एक ऐसे अभिनेता थे जो सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि एकेडमिक में भी बेहतरीन परफ़ॉर्मर थे। हर चीज़ में परफेक्ट सुशांत के बारे में आइये जानते है कुछ बाते ;
जांच में जुटी है तीन बड़ी एजेंसियां :
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली डेथ एनिवर्सिरी है। 14 जून 2020 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी पहली पुण्यतिथि पर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। बता दें कि सुशांत की मौत की जांच देश की तीन बड़ी एजेंसियां कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है, इस वाक्य को कहते हुए एक साल पूरे होने वाले हैं लेकिन आज भी इस बात पर यकीन नहीं होता है। हंसता, मुस्कुराता, सितारों की दुनिया को अपने कमरे से देखने वाला एक नौजवान अभिनेता हम सबको छोड़कर किसी और दुनिया में चला गया, इस बात को हजम कर पाना आसान नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली थी। उनके निधन की वजह खुलकर तो सामने नहीं आ पाई, लेकिन दावे बहुत से किए गए। सुशांत अवसाद से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वो अपनी जिंदगी ही खत्म कर लेंगे ये किसी ने नहीं सोचा होगा।
भीड़ भरी दुनिया में दर्द समझने वाला नहीं था कोई :
सुशांत बहुत बड़ी सेलिब्रिटी तह करोड़ों लोग उनके दीवाने थे लेकिन इतना लोगो का अपनापन होने के वाबजूद भी वो कहीं न कहीं बहुत अकेले थे। उनके पास लोगों की भीड़ तो थी, लेकिन उनके दर्द को समझने के लिए उनके पास उनकी मां नहीं थी। उनके इस आखिरी पोस्ट से भी साफ पता चल गया था कि वो अंतिम दिनों में भी अपनी मां को बहुत याद कर रहे थे। उन्होंने कई बार अपने इंटरव्यू और शोज में मां के बारे में बहुत की बाते की थीं। 3 जून 2020 को सुशांत ने अपनी मां की याद में बेहद भावुक कर देने वाली बात लिखी थी। ने लिखा था कि, ‘आंखों के आंसुओं से धुंधला अतीत भाप बनकर उड़ रहा है। कभी खत्म ना होने वाले सपने चेहरे पर मुस्कराहट बिखेर रहे हैं और एक क्षणभंगुर जीवन इन दोनों के बीच बातचीत कर रहा है…मां।
कही थी माँ से मिलने की बात :
सुशांत की इस पोस्ट को उस वक्त तवज्जो नहीं दी गई लेकिन उनके निधन के बाद इसे जब दोबारा पढ़ा गया तो ऐसा लगा जैसे वो अपनी मां से कुछ ऐसी बातें कर रहे हैं जो कोई और नहीं समझ सकता। ऐसा लगा जैसे वो मां से मिलने की बात कर रहे हों। हालांकि तीन जून के बाद सुशांत सोशल मीडिया पर नहीं दिखे। इस पोस्ट के आगे वो कुछ कह ही नहीं पाए। उनकी बातों से ऐसा लगा कि जैसे अब इस दुनिया से कहने के लिए उनके पास कुछ बचा ही नहीं था। वो अपनी मां को हर पल याद करते थे लेकिन इतना कि एक दिन सब कुछ छोड़कर उनके पास ही चले जाएंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था। उनके निधन की खबर सुनकर उनके पिता बदहवास हो गए थे।। और फाइनल येर में उन्होंने अपनी पढ़ाई
किस तरह पहुंचे थे मुंबई :
ये तो सभी जानते होंगे की सुशांत प्रसिद्ध दिल्ली कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के स्टूडेंट थे और फाइनल ईयर में उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी यहीं नहीं सुशांत को कैलिफोर्नियां stanford-university से स्कॉलरशिप का ऑफर भी ठुकरा दिया था क्योकि वो कहते थे की ये उनकी चॉइस नहीं थी उन्हें या तो एक्टर बनना था या तो एस्ट्रोनॉट और इनमे से सुशांत ने एक्टिंग का करियर चुना और अपने सपनो के शहर मुंबई के लिए निकल पड़े। यहा आकर धीरे धीरे उन्होंने लोगो के दिलों में जगह बना ली और करोड़ो लोगो के दिलों पर राज करने लग पड़े लेकिन कहते है न की अगर दुनिया में सब कुछ मिल भी जाये तो सच्चा प्यार करने वाला नहीं मिलता है धोखा भी दिया तो उसके प्यार रिया चक्रवती ने। केस तो अभी भी अनसुलझा है लेकिन जैसे रिया के ऊपर केस चला और इतने दिनों तक जेल रह कर आयी शक की सुई उसकी तरफ ही घूमी थी।
जाने वाला तो चला गया लेकिन उसके कातिल अभी भी बाहर ही है पता नहीं सुशांत की कब इन्साफ मिलेगा।
दिल बेचारा :
सुशांत अपनी आखिरी फिल्म भी रिलीज होते नहीं देख पाए थे। सुशांत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ उनके गुजर जाने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आखिरी बार अपने पसंदीदा सितारे को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई थी।
स्पेस के लिए दीवानगी :
जबकि स्पेस और इस से जुड़े रहस्यों के प्रति भी उनकी दीवानगी कम नहीं हुई थी तभी तो सफल एक्टर बनने के बाद भी एक तरफ वो नासा से जुड़े रहे तो दूसरी तरफ चाँद पर जमीन खरीद ली। इतना ही नहीं दुनिया की सब्सि महंगी दूरबीनो में से एक सुशांत के पास भी थी जिस से वो आसमान तो सितारे देखा करता था पर ये कोई नहीं जानता था की सुशांत भी इतनी जल्दी उन सितारों के बारच में चले जायेंगे और वही जाकर टिमटिमाने लगेंगे।
लोगो को सुसाइड न के लिए करते थे जागरूक :
कहते है की सुशांत हर एक छोटी से छोटी बात ढूंढ़ने में भी माहिर थे। बहुत ज्यादा क्रिएटिव थे। छोटे बच्चे की तरह व्यवहार करते थे एक छोटी सी चॉकलेट देखने पर भी उछलने लगते थे। जिनको भी जानते थे मिलते थे यही एडवाइस देते थे की कभी भी इंसान को सुसाइड नहीं करना चाहिए उनको अपने परिवार का भी तो सोचना चाहिए। सभी को सझाने वाले खुद सुसाइड कैसे कर सकते है ये अभी भी रहस्य ही है। एक 6,फ़ीट का लड़का एक bed के ऊपर कैसे हैंग हो सकता है।
ये केस तो अब जाँच एजेंसीज ही सुलझा सकती है।
देखते ही देखते कब एक साल हो गया पता भी नहीं चला। आज सभी लोग सुशांत को सोशल मीडिया पर याद होकर भावुक हो रहे है और उनको श्रद्धांजलि दे हे है।