
social media day : क्यों कहा जाता है इनको मार्केटिंग चैनल
सोशल मीडिया डे (पंजाब 365 न्यूज़ ) : क्या उम्र में छोटे और क्या बड़े, सभी का सोशल मीडिया से जुड़ाव रखते हैं। सोशल मीडया सभी की जिंदगा का हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया डे हर साल 30 जून को मनाया जाता है। … यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर्स को अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को जोडने का मौका देती है। दुनियाभर में पहली बार 30 जून 2010 को विश्व सोशल मीडिया दिवस के रूप में मनाया गया था। उस समय विश्व में सोशल मीडिया के प्रभाव और वैश्विक संचार में इसकी भूमिका पर जोर देने के लिए विश्व सोशल मीडिया दिवस को मनाया गया था। दुनियाभर में सबसे पहले 1997 में पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सिक्सडिग्री लॉन्च किया गया था। इसकी स्थापना एंड्रयू वेनरिच ने की थी। वहीं साल 2001 में इसके दस लाख से अधिक यूजर्स होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। आपको बता दे की अब लोगो के पास बहुत ऑप्शन है अलग अलग तरह की सोशल साइट्स से जुड़ने का
जैसे
instragram ,
tweetr
facebook
watsapp ,
linkedln
google search
youtube
snap chat
आपको बता दे की लाखों लोग हर दिन इन सोशल साइट्स पर आते है और अपना वक्त व्यतीत करते हैं।
मेरा मानना है की लोग इन साइट्स के सम्पर्क में आने से अपनों से दूर होते जा रहे है दूर बैठे लोग उनके अपने लगते हैं लेकिन पास बैठे लोगो को वो बुलाते भी नहीं बात ज्यादा करना भी पसंद नहीं करते है। आइये जानते हैं कितने लोग हर दिन इन साइट्स पर आते हैं और अपना टाइम स्पेंड करते है।
youtube :
01 अरब घंटे तक वीडियोज रोज देखे जाते हैं।
2 अरब लोह हर महीने यू-ट्यूब में लॉग-इन होते हैं।
74 परसेंट अमेरिकन्स एडल्ट्स यू-ट्यूब यूज करते हैं।
70 परसेंट से ज्यादा समय मोबाइल पर वीडियो देखे जाते हैं।
45 परसेंट लाइवस्ट्रीम यू-ट्यूब पर बढ़ गया है।
snapchat :
03 बिलियन स्नैप्स हर दिन क्रिएट किए जाते हैं।
265 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स हैं स्नैपचैट पर।
3 बिलियन स्नैप हर रोज दुनियाभर में बनाए जाते हैं।
30 मिनट स्नैपचैटर रोज ऐप पर बिताते हैं।
35 परसेंट यूजर्स उन प्रोडक्ट्स के बारे में स्नैप भेजेंगे, जिन्हें वे खरीदना चाहते हैं।
- tweetr :
- 350 हजार ट्वीट हर मिनट भेजे जाते हैं।
- 7,000 ट्वीट टीवी या फिल्मों के बारे में हर मिनट शेयर किए जाते हैं।
- 62% वीडियो व्यूज टि्वटर पर 2019 से 2020 तक बढ़े।
- 10% अमेरिकन्स ने टि्वटर पर अपना समय बढ़ाया है।
- 30% विज्ञापनों की संख्या टि्वटर पर 2020 में बढ़ गई है।
- 300% कुकिंग रिलेटेड ट्वीट्स 2020 में टि्वटर पर बढ़ गए हैं।
facebook :
510 हजार कमेंट्स फेसबुक पर पोस्ट होते हैं।
293,000 स्टेटस अपडेट और 240,000 पिक्चर्स अपलोड होती हैं हर मिनट।
9 मिलियन फेसबुक मैसेज हर मिनट भेजे जाते हैं।
34 मिनट औसतन एक यूजर रोज फेसबुक पर बिताता है।
google search :
4.3 मिलियन सर्च हर मिनट होती है।
70 परसेंट तक वेब ट्रैफिक मोबाइल पर होता है।
46 परसेंट सर्च स्थानीय वजहों से होती है।
500 परसेंट के करीब इजाफा हुआ नियर मी सर्च में 2015-2017 के दौरान।
84 परसेंट लोग दिन में कम से कम बार गूगल का यूज करते हैं।
instagram :
69 हजार से ज्यादा फोटो-वीडियोज हर मिनट शेयर किए जाते हैं।
95 मिलियन फोटो और वीडियो शेयर किए जाते हैं हर दिन।
50 परसेंट लोग इंस्टा पर देखने के बाद किसी वेबसाइट से शॉपिंग करते हैं।
30 मिनट एक एवरेज यूजर रोज इंस्टाग्राम पर बिताता है।
आज के तेजी से बदलते समय में लोगों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम भी काफी तेजी से बदल और लोकप्रिय हो रहे हैं। वर्तमान समय में ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म व्यापक रूप से सूचना के स्रोत के रूप में उपयोग किए जाते हैं. हालांकि कभी-कभी इनके माध्यम से गलत सूचना का प्रसार भी जाता है।
बन गया है सबके जीवन का अभिन्न अंग :
आज के वर्तमान और आधुनिक युग में सोशल मीडिया हर किसी के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। हर साल 30 जून को विश्व सोशल मीडिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व सोशल मीडिया दिवस का मुख्य उद्देश्य यह है कि विश्व में सोशल मीडिया संचार के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में कैसे उभरा इसके बारे में सभी को बताया जा सके।
आज के समय में सोशल मीडिया दुनिया के कोने-कोने से लोगों को आपस में जोड़ने का अहम साधन बनकर उभरा है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्रमुख प्रभावशाली लोगों को अपना ब्रांड बढ़ाने में मदद करता है। वहीं महत्वपूर्ण समाचार और घटनाओं को सबसे तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। आज के समय में सोशल मीडिया एक गेम चेंजर बन गया है। वहीं कोरोना काल में महामारी के बीच हताश लोगों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हेल्पलाइन के रूप में बदल गया है।
कर सकते हैं बिज़नेस प्रमोट :
वक्त हमेशा से ही कीमती रहा है। हर किसी की लाइफ में एक-एक पल की अहमियत होती है। सोशल मीडिया की दुनिया भी इससे दूर नहीं है। यहां भी हर पल कुछ नया देखने-सुनने को मिल जाता है। आज बच्चों से लेकर बड़े लोगों में सोशल मीडिया के प्रति दीवानगी देखी जा सकती है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब, स्नैपचैट जैसे कितने ही मीडियम हैं, जहां हर कोई कुछ नया, अनोखा, हैरतअंगेज काम करके न सिर्फ सबका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश में जुटा हुआ है, बल्कि, अपने बिजनेस और ब्रांड की मार्केटिंग कर रहा है। इसलिए सोशल मीडिया को पॉवरफुल मार्केटिंग चैनल भी कहा जाता है।