
ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर नीतू कपूर ने किया भावुक ,कोई ऐसा दिन नहीं जाता जब उनकी बात न की हो
ऋषि कपूर (पंजाब 365 न्यूज़ ) : ऋषि कपूर ऐसा जाना माना नाम जिसको बड़े से लेकर बुजुर्ग तक सब जानते होंगे। लेकिन आज ऐसी महान हस्ती हमारे बीच नहीं है। आज ऋषि कपूर को पूरा एक साल हो गया दुनिया को अलविदा कहे हुए लेकिन ऐसा लगता नहीं ऐसा लगता है वो ठीक है और अपने घर पर होंगे। ऐसे में इस खास दिन पर फैंस और सेलेब्स चिंटू जी को याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लेकिन बीता साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बहुत बुरा गुजरा। 29 अप्रैल को इरफान खान के बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर की मौत की खबर ने सबको सदमे में ला दिया था। फैन्स के लिए आज भी यकीन करना मुश्किल है कि उनके चहेते सितारे इस दुनिया में नहीं हैं। ऋषि की पुण्यतिथि पर उनके फैमिली मेंबर्स ने उन्हें याद किया है। उनकी पत्नी नीतू कपूर ने भी उनके लिए इमोशनल मैसेज पोस्ट किया है।
नीतू की भावुक पोस्ट :
नीतू कपूर ने ऋषि के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है। साथ में लिखा है, बीता साल पूरी दुनिया के लिए दुख और कष्ट से भरा रहा, हमारे लिए कुछ ज्यादा ही क्योंकि हमने उनको खो दिया था… एक भी दिन नहीं बीता जब हमने उनके बारे में बात ना की हो या उनको अपने हिस्से के तौर पर ना याद किया हो… कभी उनकी समझदारी भरी राय कभी कहानियां। हमने पूरे साल उन्हें होंठों पर मुस्कान के साथ याद किया क्योंकि वह हमेशा हमारे दिल में रहते हैं। हमने ये स्वीकार कर लिया है कि उनके बिना जिंदगी कभी पहले की तरह नहीं हो पाएगी लेकिन जिंदगी चलती रहेगी।
आपको बता दे की ऋषि कपूर की मौत कैंसर से हुई थी। ऋषि कपूर दो सालों से कैंसर से जंग जड़ रहे थे। उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया था जहां एक साल इलाज के बाद वह ठीक होकर भारत वापस आ गए थे। वह जल्द ही शर्मा जी नमकीन फिल्म में नजर आने वाले थे। उन्होंने फिल्म की आधी शूटिंग भी कर ली थी। अब इस फिल्म में ऋषि कपूर के बचे हुए हिस्से को परेश रावल पूरा करेंगे।
ऋषि कपूर सिर्फ 67 साल के थे जब उनका निधन हो गया। काफी समय तक वह कैंसर से जंग लड़ी लेकिन आखिरकार वह हार गए। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। अमेरिका में करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला था। साल 2018 में खबर आई थी कि ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित हैं। उसके बाद करीब एक साल तक उन्होंने न्यूयार्क में अपना इलाज करवाया था।
फैंस भी हुए इमोशनल :
ऋषि कपूर (Rishi कपूर : first death anniversary) की पहल बरसी पर फैन ट्विटर पर इमोशनल मैसेज लिख रहे हैं, एक फैन ने लिखा… आपको गए हुए 1 साल बीत चुका है लेकिन पूरे साल में एक दिन भी ऐसा नहीं गुजरा जब मैंने आपके बारे में नहीं सोचा। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।
एक दूसरे यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, पहली पुण्यतिथि पर ऋषि कपूर जी को याद करते हुए। मैं सिर्फ उनकी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ को देख रहा था। वह अद्भुत थे। मैंने एक समय के बाद पूरी फिल्म देखी है। एक बहुत ही शानदार फिल्म है।