
छेड़छाड़ के आरोप में नागिन -3 के स्टार पर्ल वी पुरी गिरफ्तार
मुंबई (पंजाब 365 न्यूज़ ) : नागिन -3 सीरियल के द्वारा लोगो के दिलों पर राज करने वाले पर्ल पर एक घिनोना इलज़ाम लगा है। जिसके अंतर्गत उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्टर पर रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। अहिला और उसके परिवार ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी और पोलीस ने 4, जून की रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने लगाए ये आरोप :
पीड़िता ने कहा की पहले उसके साथ कार मे रेप किया गया और इसके बाद यही उसके साथ बार – बार दोहराया गया। पर्ल को POSCO, एक्ट के तहत नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक्टर को वालीव पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। और उनसे पूछताछ चल रही है।
6, लोग और हुए है गिरफ्तार :
आपको बता दे की अभिनेता सहित पुलिस ने 6, और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पर्ल पुरी पर आरोप है की उसने अपनी ही महिला साथी की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। बेटी के पिता ने इसकी जानकारी दी है जिसके बाद ही पुलिस ने FIR,दर्ज की थी।
पुलिस की पर्ल और वाकी साथियों से भी पूछताछ जारी है ।
आपको बता दे की पर्ल वी पूरी शो बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2, में भी नज़र आ चुके हैं।