
खतरों के खिलाडी 11 : दिव्यांका त्रिपाठी पर किया मगरमच्छ ने हमला
नई दिल्ली (पंजाब 365 न्यूज़ ) : खतरों के खिलाडी 11, का लोगो को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। हर साल की तरह अलग अलग सेलिब्रिटीज इस बार भी कंटेस्टेंट बन कर आये हैं। टीवी का फेमस स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ को लेकर लगातार दर्शकों में क्रेज बना हुआ है। इस शो की शुरुआत हो चुकी है। वहीं अब दर्शकों के बीच इस बार के विनर को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल शो में क्या कुछ ड्रामा और एक्शन हुआ है ये आपको एपिसोड दर एपिसोड ही दर्शकों को पता चलेगा।
वहीं अब इस शो से जुड़े कंटेस्टेंट के एक एक करके खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी ने स्टंट के दौरान खुद के साथ हुए हादसे का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी एक जख्मी तस्वीर शेयर कर बताया कि आखिर उनके साथ क्या हुआ था।दरअसल, ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में स्टंट के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी को चोट आई है। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इसके पीछे की पूरी बात फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं कुदरत से इतना प्यार करती हूं कि क्रोकोडायल लेदर का इस्तेमाल नहीं रखती हूं। बजाए इसके मैं मगरमच्छ के दांत का निशान अपनी ठोड़ी और उसके पंजे का निशान अपनी कलाई पर लिए घूमती हूं।’ इस तस्वीर को फेंस लाइक और शेयर कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट पर उनकी बहादुरी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
हाथ और चेहरे पर दिखे चोट के निशान:
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक में दिव्यांका सोफे पर बैठकर खूबसूरत अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनके चेहरे और कलाई पर जख्म का निशान साफ नजर आ रहा है। हलांकि ये चोट ज्यादा गहरी नहीं है। लेकिन उनके फैंस के मन में ये सवाल बार बार उठ रहा होगा कि आखिर दिव्यांका को ये चोट कैसे आई? तो चहिलए बताते हैं आखिर उनके साथ हुआ क्या था।