
भारत बंद:आज ही निपटा ले अपने सारे काम ,कल सुबह 6 से शाम 6 तक रहेगी ये चीज़े वाधित,दूध और सब्जी की भी होगी सप्लाई बंद
भारत बंद (पंजाब 365 न्यूज़ ): कृषि कानूनों के विरोध में आज किसानों के प्रदर्शन को 4,महीने पुरे हो चुके हैं लेकि किसान अपनी मांगों पर अभी भी अड़े हुए है। वो कानूनों को वापिस करने की मांग लगातार कर रहे हैं। कृषि कानून रद करने व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर किसानों को अन्य संगठनों का समर्थन मिला है। दिल्ली सीमाओं पर डटे हुए किसान अभी भी अपनी मांगों को लेकर वहीँ पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये चीज़े रहेगी बंद :
26,मर्च यानी की कल को किसानों ने फिर से भारत बंद का आवाहन किया है। इस दौरान वो सुबह 6,बजे से शाम के 6, बजे तक भारत बंद करेंगे। इस दौरान पुरे देश में सभी सड़क और रेल परिवहन , बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थान बंद रहेंगे। इस दौरान किसान नेता दर्शन पाल ने देशवासियों से अपील की है की सभी भारतवासी इस आंदोलन और भारत बंद को सफल बनाने और अन्नदाता के सम्मान में कल भारत बंद का सहयोग दे।
हज़ारों किसान दिल्ली की सीमाओं में डेरा डाले हुए हैं। लगभग चार महीने हो गए है । किसान लगातार कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग और फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य यान MSP- कानूनी गारंटी की मांग की ज रही है। लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए हमने फिर से भारत बंद का एलान किया ही। दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्र्शन करते हुए हमारे कई किसान भाइयों ने अपनी जान भी गंवा दी है।
सिर्फ इन चीज़ों को मिलेगी छूट :
26 मार्च के बंद को कामयाब बनाने के लिए दूध-सब्जी की सप्लाई भी बंद करने की घोषणा की गई है। बंद के दौरान केवल ” एंबुलेंस व स्वास्थ्य सेवाएं व सेना की इमरजेंसी ” सेवाओं को छूट मिलेगी। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के महासचिव कुलविंदर सिंह मसियाना ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।महासचिव कुलविंदर सिंह मसियाना ने कहा कि लोग सुविधा के लिए एक दिन पहले ही दूध व अन्य जरूरी वस्तुएं खरीद लें। 26 मार्च को सुबह 6 से लेकर शाम 6 बजे तक सेवाएं बंद रहेगी। यूनियन की ओर से बकापुर फाटक और बाईपास फिल्लौर, नकोदर जालंधर बाइपास आहलोवाल ढेरिया के पास, करतारपुर तथा जालंधर शहर में भगत सिंह यादगार हाल से रोष मार्च निकाल कर संविधान चौक में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। बंद के दौरान रेलवे, सड़क परिवहन, बाजार तथा अन्य सेवाएं ठप की जाएंगी।
जलाई जाएगी प्रतियां :
किसान नेता बूटा सिंह बुर्जगिल ने कहा की : कृषि कान्नोनो के विरोध में 26, मार्च को हमारा विरोध को 4, महीने पुरे हो जायँगे , इसके विरोध में ही म्हणे भरत बंद का एलान किया है । कल को भारत बंद के पश्चात 28, मार्च होली के दिन भी हम कोई काम करंगे। हम कल भी शांतिपूर्ण ढंग से सुबह 6,से शाम के 6, बजे तक भारत बंद रखेंगे। जबकि किसान नेताओं ने कहा की ” 28, मार्च को होलिका दहन के दौरान कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई ” जायँगी।