Deadly Corona:

जानलेवा कोरोना : मशहूर पत्रकार रोहित सरदाना का निधन

Latest National

sad news (पंजाब 365 न्यूज़ ) : कोरोना का खौफनाक रूप हर रोज देखने को मिल रहा है। और आज पत्रकारिता जगत में और एक बड़ा झटका लगा है। आज तक के वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना की कोरोना की वजह से जान चली गयी है। उनके निधन की खबर सुन कर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।
आपको बता दे की रोहित कोरोना पोस्टिव पाए गए थे। “दंगल “शो में एंकरिंग करने वाले रोहित हमेशा के लिए सबको अलविदा कह गए हैं।
अचानक आई इस दुखभरी खबर से हर कोई हैरान है।

रोहित सरदाना के निधन पर news18india, के पत्रकार अमिश देवगन ने ट्वीट किया ” मेरे मित्र पत्रकार रोहित सरदाना की निधन की खबर सुन कर मैं स्तब्ध हूँ , महादेव उनको अपने चरणों में स्थान दो “
आपको बता दे की रोहित सरदाना 24, अप्रैल के दिन कोरोना वायरस की चपेट में आये थे जिसके बाद आ उन्हें मेट्रो अस्पताल नॉएडा में भर्ती करवाया गया था। लेकिन हार्ट अटैक के कारण वो दुनिया को अलविदा कह गए । रोहित सरदाना कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके थे।

रोहित सरदाना जन्म 22 सितंबर 1979 को हुआ था और मृत्यु – 30 अप्रैल 2021 को हुई । रोहित एक भारतीय पत्रकार थे। उन्होंने ताल ठोक के की मेजबानी की थी, एक कार्यक्रम जो भारत में ज़ी न्यूज़ पर समकालीन मुद्दों पर चर्चा करता है। 2017 में, उन्होंने आजतक से जुड़ने के लिए ज़ी न्यूज़ छोड़ दिया, जहाँ उन्होंने डिबेट शो दंगल की मेजबानी की। वह 2018 के गणेश विद्यार्थी पुरस्कार पुरस्कार के प्राप्तकर्ता थे
विवाद :
नवंबर 2017 में, सरदाना ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने पूछा कि पैगंबर मुहम्मद की पत्नी आयशा, बेटी फातिमा और मरियम, जीसस क्राइस्ट की मां सहित इस्लाम और ईसाई धर्म में महिलाओं के लिए ‘सेक्सी’ का शीर्षक क्यों रखा गया था, न कि केवल महिलाओं के लिए। शिया मुस्लिम समूह ने आजतक के बेंगलुरु कार्यालय पर हमला कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *