
breaking news : चमोली में ग्लेशियर टूटने से पावर प्रोजेक्ट का टुटा डैम , लोगो के बहने की है आशंका
उत्तराखंड (पंजाब 356 न्यूज़ ) : उत्तराखंड के चमोली ज़िले में ऋषिगंगा नदी पर पावर प्रोजेक्ट के डैम का एक हिस्सा टूट गया है। इस से अलकन्दा नदी में परवाह बढ़ गया है। सुचना पर जिला प्रशासन औरपुलिस की टीम मोके पर रवाना हो गयी है। घटना के बाद ऋषिकेश , हरिद्वार सहित मैदानी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। डैम टूटने से अलकनंदा नदी का जलप्रवाह अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है। भारी तवाही की आशंका है ।
देहरादून के बचाव कार्यो के लिए SDRFऔर NDRF की चार टीमें रवाना की गयी है। DIG नीलेश आनंद भरने ने बताया की अलर्ट को देखते हुए स्थिति पर पूरी नज़र रखे जा रही है।
जोशीमठ से 24- किलोमीटर पैंग गांव से ऊपर रविवार बहुत बड़ा ग्लेशियर फट गया। जिसके कारण धौली नदी में अचानक बाढ आ गयी। ग्लेशियर की बाढ़ की बजह से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को भरी नुक्सान पहुंचा है। साथ ही कुछ झूला पुल भी इसकी चपेट में आये है। इसके अतिरिक्त NTPC -निर्माणाधीन तपोवन विष्णुगढ़ जल विधुत परियोजना के डैम साइड बराज साइट को भी नुक्सान होने की सुचना मिल रही है। प्रशासन ने अलकंनन्दा नदी और धौली नदी के किनारे रहने वाले लोगो को अलर्ट कर दिया है उन्हें वहां से हटने के लिए कहा गया है। आठ ही साथ हरिद्वार तक भी खतरा बढ़ गया है। हरिद्वार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
आपको बता दे की जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से भारी बाढ़ आ गयी है और इसमें बांध भी बह गए है। इसमें लोगो के बहने की भी खबर है आपको बता दे की इसमें ऋषिगंगा प्रोजेक्ट के भी बहने की खबर है। अब खबर है की इसमें 100-से 150- लोगो के बहने की आशंका है।
ग्लेशियर टूटने से नदी भयानक रूप धारण कर चुकी है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे नदी का रौद्र रूप भी दिख रहे है। अब नदी अपने पुरे उफान पर है और अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। ऋषि गंगा प्रोजेक्ट को हारी नुक्सान हुआ है। सैलाव और मलवे से उत्तराखंड दहल चूका है। लोगो में डर का माहौल बना हुआ है। ऋषिगंगा प्रोजेक्ट के ही 50- लोगो के बहने की खबर है।