
Breaking news : टल गयी साम्प्रदायिकता हिंसा भड़काने की साज़िश ,सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी किये गिरफ्तार
जालंधर (पंजाब 365 न्यूज़): एक बार फिर j&k में आतंकियों की पुँछ में मंदिर पर हमला करने की कोशिश नाकाम हो गयी है । रविवार को j&k पुलिस ने व्यान जारी किया की पुँछ जिले के एक मंदिर में पुलिस ने पकिस्तान के 3 आतंकवादियों की साजिश को नाकाम करते हुए उनको हिरासत में ले लिया है। और आतंकवादियों से 6 ग्रेनेड बरामद किये गए हैं। पुँछ के बरिष्ट पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की पाकिस्तानी आका के इशारे पर ये तीनों आतंकी पुँछ के मंदिर पर ग्रेनेड से हमला करने की फिराक में थे। और ये लोग जिले में शांति और साम्प्रदायिकता भंग करने के इरादे से अपने आकाओं के इशारों पर काम करते थे।
अधिकारी ने पुँछ में पत्रकारों से बात करते हुए बताया की साज़िश का पता तब चला जब शनिवार रात लगभग आठ बजे मेंढर सेक्टर में बसूनी के पास चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान ने 49 राष्ट्रिय जवानों के साथ मिलकर दो भाइयों मुस्तफा इकवाल और मुर्तज़ा इकबाल को गिरफ्त में लिया। अधिकारी ने बताया की जब उनसे पूछ्ताछ् की गयी तो मुस्तफा ने कबूला की उनको एक पाकिस्तान से कॉल आया था , और उन्होंने ग्रेनेड हमला करने का हुकुम दिया था।

जब उनसे और सख्ती से पूछ्ताछ् की गयी तब उन्होंने कबूला की उनको आरी गांव के एक मंदिर पर ग्रनेड से हमला करने का काम सौंपा गया था। और उनको वीडियो भी भेजे गए थे जिनसे उनको बताया जा रहा था की ग्रेनेड से हमला कैसे किया जाता है। मुस्तफा की जानकारी पर उसके दो और साथिओं को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार दोनों गलहुटा गांव के रहने वाले हैं।
अधिकारिओं ने बताया की अभी तीन आतंकियों से पूछ्ताछ् की जा रही है।