
breaking news :उत्तर भारत में आया तेज़ भूकंप दिल्ली से लेकर कश्मीर तक गया हिल
नई दिल्ली (पंजाब 365 न्यूज़ ) : कल रात दिल्ली से लेकर कश्मीर तक भूकंप के तेज़ झटके महसूस किये गया , भूकंप का केंद्र तज़ाकिस्तान था वहां भूकंप की तीव्रता 6.3,मापी गयी है। आपको बता दे की ये भूकंप रात को यानी शुक्रर रात 10:31,,मिनट पर आया था। भूकंप के झटके भारत के पंजाब ,श्रीनगर , दिल्ली NCR, समेत की शहरों में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। यहां तक इस भूकंप से पकिस्तान के कई शहर भी कांप गए। वहां के लोगो ने भूकंप के तेज़ झटके महसूस किये गए हैं।
आपको बता दे जम्मू के बारामुला के कई घरों में भूकंप के तेज़ झटकों के कारण दरारे भी आ गयी है।
भारत में भूकंप के झटके पंजाब ,हरयाणा ,उत्तर प्रदेश ,हरयाणा ,हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड ,नॉएडा ,राजस्थान और चंडीगढ़ में भी महसूस किये गए है।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर के जानकारी दी है की पंजाब के अमृतसर में अभी किसी तरह की भी नुक्सान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा की लोकल प्रशासन हालत पर करीब से नज़र रखे हुए है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी की सुरक्षा के लिए प्राथना की है। नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के अनुसार अमृतसर पंजाब में रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1, दर्ज की गयी है।
अनुमान है की पंजाब के अमृतसर में दुवारा भूकंप आ सकता है। आपको बता दे की भूकंप के झटके काफी तेज़ थे और काफी लम्बे समय तक महसूस किये गए थे। तेज़ झटकों के कारण लोग घरों से बाहर निकल गए थे।
ये काफी बड़ा भूकंप था। इसका असर भारत और पाकिस्तान के कई शहरों में देखा गया। लेकिन अभी तक किसी भी जनहानि की खबर नहीं है लेकिन लोग डरे हुए हैं।