Best wishes to Rang Panchami

रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें ,जानिए क्यों और कब से मनाया जाता है रंग पंचमी का त्यौहार

Latest National

रंग पंचमी (पंजाब 365 न्यूज़ ) : रंगों का ये पर्व सभी के जीवन में उत्साह ,उमंग और ढेर सारी खुशियां लाये। होली के पांच दिन बाद मनाया जाने बाला त्यौहार है रंग पंचमी। रंगपंचमी आज 2 अप्रैल 2021 को शुक्रवार के दिन मनाई जा रही है। रंगपंचमी का त्योहार देवी-देवताओं को समर्पित माना जाता है। रंगपंचमी का त्योहार विशेष तौर पर मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

हालांकि, यह त्योहार देश के कई अन्य भागों में भी पूरे जोर-शोर से मनाया जाता है। रंगपंचमी होली से जुड़ा हुआ ही एक त्योहार है। इस दिन रंगों का उपयोग करना सृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा का संवहन करता है। इस त्यौहार को प्रेम-सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।
दरअसल, होली के त्योहार का जश्न चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर पंचमी तिथि तक जारी रहता है। रंगपंचमी यानी कि कृष्ण पंचमी के दिन लोग रंग-बिरंगे अबीर से खेलते हैं। यही कारण है कि त्योहार को रंगपंचमी का नाम दिया गया है। मान्यता है कि कि इस दिन जो रंग एक-दूसरे को लगाते हैं वह आसमान की ओर उड़ाते हैं। ऐसा करने से देवी-देवता आकर्षित होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।
ये रंग पंचमी पूरा साल सभी के जीवन में ढेर सारी रंग बिरंगी खुशियां लाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *