
आज किसान करेंगे रेल रोको अभियान ,आज 12, से 4,बजे तक चलेगा अभियान
नई दिल्ली (पंजाब 365 न्यूज़ ) : दिल्ली बॉर्डर्स पर कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों के आंदोलन का 85,वां दिन है। अपने आंदोलन को तेज़ करने के लिए आज किसान रेल रोको अभियान चला रहे है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा की रेल रोकने के दौरान ट्रेनों में बच्चों को दिक्क्त न हो इसके लिए हमने पुख्ता इंतेज़ाम किये हैं।
किसानों ने दोपहर के समय यानी आज 12, से 4, बजे के समय को चुना है। किसान नेताओं के मुताबिक़ इस दौरान यात्रिओं को चाय पिलाई जाएगी। बीच रस्ते में ट्रैन रोक्न से बचा जायेगा। जिस भी रेलगाड़ी को रोका जायेगा उसको माला पहनाकर रोका जायेगा।किसानों का कहना है की दिन के समय रेलों की आवाजाही कम होती है इसलिए दिन के समय को चुना गया है। दिन के चार घंटे इसलिए ही चुना गया है।

किसानों के एलान के बाद बुधवार को RPF,ने दिल्ली हरयाणा और यूपी से स्टे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी है। RPF, की अतिरिक्त कम्पनीआं सुरक्षा के लिए लगाई गयी है। स्टेशन पर पहुंचने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। बैरीकेट की संख्या बढ़ा दी गयी है ,ताकि किसी भी आपातकाल से निपटा जा सके। आइल अतिरिक्त हरयाणा और पश्चिम बंगाल पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। देश भर में RPF, की 20- विशेष टास्क फाॅर्स लगाई गयी है।
बॉर्डर से स्टे ट्रैक ,सिंधु बॉर्डर ,टिकरी बॉर्डर ,गाजीपुर बॉर्डर के आसपास के स्टेशनों जैसे नरेला , आनंद विहार टर्मिनल ,शाहदरा आदि के आसपास RPF,कर्मी नज़र बनाये हुए हैं। ट्रैक पर गश्त बढ़ा दी गयी है। वहीँ रेल अधिकारिओं ने कहा है की रेल अपने निर्धारित समय पर ही चलेगी। रेल परिचालन में बढ़ा डालना गैर कानूनी है।
रेलवे संचालन में अगर कोई किसी भी तरह की बाधा डालता है तो उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है। अगर ट्रेन पर किसी तरह का सामान फेंका जाये या पटरी को नुक्सान पहुँचाया जाये तो दोषी को रेलवे एक्ट की धारा 150,के तहत उम्रकैद की सज़ा का प्रावधान हैं।
वहीँ किसानों का कहना है की हमारे रेल रोको अभियान में किसी को भी कोई भी परेशानी नही होगी। हमने यात्रिओं और बचओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखेंगे रेल रोको अभियान में। और यहां तक सम्भव हो हम कोई भी रेल बीच रस्ते में नहीं रोकेंगे।
आपको बता दे की किसानों ने अपना आंदोलन तेज़ करने के लिए ही अब रेल रोको अभियान चलाया है जो आज 12,से 4,बजे तक चलेगा।