
29 सितम्बर तक टाली हड़ताल : आज से चलेगी बसें
पंजाब (पंजाब 365 न्यूज़ ) : अपनी मंगो को लेकर अड़े हुए पंजाब रोडवेज़ बसों के कच्चे कर्मचारियों ने अब अपनी हड़ताल को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। सरकार और कर्मचारियों में कल आपसी सहमति से वेतन में 30% तक वृद्धि करने को लेकर मांगे मान ली गयी है। जस से आम जनता ने भी राहत की सांस ली है क्योकि कई लोग तो हर रोज़ अपने काम पर जाने के लिए बसों का ही इस्तेमाल करते है। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मियों की पंजाब सरकार के साथ मंगलवार को हुई बैठक के सकारात्मक परिणाम आए हैं। सरकार से 30 प्रतिशत वेतन में इजाफे का आश्वासन मिलने के बाद कांट्रेक्ट कर्मियों ने अपनी हड़ताल को 29 सितंबर तक टाल दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को पक्की नौकरी पर भी जल्द फैसला लेने का भरोसा दिया है। इसके बाद राज्य में बुधवार से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
गिल ने बताया कि सरकार की ओर से कर्मियों से 8 दिन का समय मांगा गया था, लेकिन कर्मचारियों ने सरकार को 14 दिन का समय दिया है। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि बैठक में वार्ता सकारात्मक रही है। अब यदि 14 दिन के भीतर उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो वे 30 सितंबर से फिर से बसों के पहिए जाम कर देंगे।
प्रधान ने किया ये दावा :
चंडीगढ़ में हड़ताली कर्मियों की मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार संदीप संधू और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने दावा किया कि राज्य सरकार की ओर से वेतन में 30 प्रतिशत की वृद्धि, मुलाजिमों को पक्का करने के लिए समिति बनाकर जल्द फैसला लेने और परिवहन बेड़े में 850 नई बसों को शामिल करने का आश्वासन दिया गया है।