So much tax on petrol diesel is

पेट्रोल डीज़ल पर इतना ज्यादा टैक्स की निकल रहा है आम जनता का तेल

Latest Punjab

पंजाब (पंजाब 365 न्यूज़ ) : हर रोज पेट्रोल डीज़ल की नई कीमते आम लोगो की नींदे हराम कर रही है। तेल के दाम इतने ज्यादा बढ़ गए है की आम जनता इस से बहुत परेशान हो गयी है। सरकार अपने मुनाफे के लिए आम जनता का ख्याल तक नहीं करती है। केंद्र और राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल की बिक्री से ही अपना खजाना भरने की होड़ में उपभोक्ताओं का तेल निकालती नजर आ रही है। पेट्रोल-डीजल की असल कीमत से ज्यादा टैक्स वसूला जा रहा है।

यही वजह है कि पेट्रोल की कीमत 110 रुपए और डीजल की कीमत 100 रुपए के बेहद करीब जा पहुंची है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के मुताबिक अक्टूबर महीने में पेट्रोल की असल कीमत 47.90 रुपए प्रति लीटर है और इसमें रिफाइनरी का मार्जिन भी शामिल है। बावजूद इसके उपभोक्ताओं को अब 100 रुपए में भी एक लीटर पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पेट्रोल की प्रति लीटर बिक्री के ऊपर 32.98 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूली जा रही है। राज्य की तरफ से पेट्रोल की प्रति लीटर बिक्री के ऊपर 25.87 रुपए वैट वसूला जा रहा है। इसके अलावा 2. 85 रुपए प्रति लीटर डीलर मार्जिन भी उपभोक्ता की कीमत में जोड़ा जा रहा है। इस तरह से केंद्र और राज्य की टैक्स वसूली के अलावा डीलर मार्जन जोड़कर उपभोक्ता को 109. 60 रुपए प्रति लीटर की दर पर पेट्रोल उपलब्ध हो पा रहा है।


आपको बता दे की पंजाब में 26 अक्तूबर को पेट्रोल का दाम 108.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल का दाम 98.46 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, चंडीगढ़ में डीजल 96.03 और पेट्रोल का दाम बढ़कर 103.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों से लोग परेशान हैं। वाहन चालकों के अनुसार लगातार कीमतें बढ़ने से उनकी जेब पर गहरा असर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *