
Sad news : ऐसी आतिशवाजी जो हज़ारों पक्षिओं के लिए हुए जानलेवा सावित
इटली (पंजाब 365 न्यूज़) : कोरोना महामारी के खौफनाक दौर से गुजर रहे इटली में रोक के बाबजूद नए साल के जश्न पर आतिशबाज़ी हज़ारों पक्षिओं के लिए जानलेवा सावित् हुई। नए साल की पूर्व संध्या पर इटालियन राजधानी रोम में (2021) की वेलकम पार्टी और (2020) की विदाई की आतिशवाजी के चलते सैंकड़ो पक्षी मारे गए। इटली की राजधानी में नया साल मनाने की ख़ुशी में रात को हुए आतिशवाजी के कारण सैंकड़ो पक्षी मारे गए। पशु अधिकार समूहों ने इसे ” नरसंहार ” कहा है। रोम के मुख्य ट्रेन स्टेशन के फुटेज में दर्ज़नो पक्षी ज़मीन पर बेजान दिखाई दे रहे हैं।
शुक्रवार रात को लोगो ने भीषण आवाज़ और भरी मात्रा में बारूदी आतिशवाजी की , जिसकी चपेट में आये पक्षिओं की लाशें रोम की सड़कों पर दिखाई दी।

इस घटना की कई तस्वीरें पक्षी प्रेमिओं द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड कर के गुस्सा जताया जा रहा है। कुछ वीडियो में हज़ारों की संख्या में पक्षी उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। और वही थोड़ी देर बाद ज़मीं पर दम तोड़ते दिखे।
सरकार ने शुरुआत में इसकी वजह नहीं बताई लेकिन बाद में वहां सक्रिय जीव सरंक्षण अंतराष्ट्रीय संगठन ने इसके पीछे का कारण आतिशबाज़ी को बताया।
संगठन की प्रवक्ता लोरेदाना डिज़लिओ के अनुसार आतिशबाज़ी की तेज़ आवाज़ से वह पक्षी डर गए । अपने घोंसलों से निकल आये और डर के इधर उधर उड़ने लगे और तेज़ गति से उड़ते हुए वह बिजली की तारों या इमारतों से टकराये और गिर कर मर गए रोम में प्राइवेट तौर पर आतिशबाज़ी पर रोक है।

खासतौर से कोरोना महामारी के चलते नाईट कर्फूय (10) बजे लगता है। लेकिन फिर भी लोगो ने सरकार की बात ना मानकर हज़ारो पक्षिओं को बेबजह मार दिया।