
गर्मी से बेहाल पंजाब : अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी लोग परेशान
पंजाब ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बात करे मार्च की तो मार्च में भी तापमान 40c तक पहुंच गया था यकीन अप्रैल महीने में तो लोग गर्मी से और परेशान दिख रहे है। आपको बता दे की तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। इंडिया मेट्रोलाजिकल सेंटर चंडीगढ़ की मानें तो रविवार को मोहाली और बरनाला पंजाब में सबसे गर्म रहे। दोनों शहरों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जोकि सामान्य से नौ डिग्री अधिक रहा।
और लोग यही सोच सोच कर परेशान हो रहे है कि अभी अप्रैल में ये हाल है तो आगे जाकर जून में क्या हाल होगा। इस बार तो ऐसी गर्मी पड़ेगी की लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतराएंगे। भीषण गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गर्मी ने लोग को बेहाल कर रखा है
बठिंडा में पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से सात डिग्री अधिक था। पटियाला में 39.6 डिग्री, पठानकोट में पारा 39.5 डिग्री, मुक्तसर व चंडीगढ़ में पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वैज्ञानिकों के अनुसार इस सप्ताह भी पंजाब में मौसम खुश्क रहेगा। दिन व रात का तापमान बढ़ेगा। बारिश के अभी आसार नहीं हैं।
गर्म हवाएं चलने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।बात करें जालंधर की तो यहां भी तापमान ने रफ्तार पकड़ी हुई है। आज सुबह 10 बजे यहां को तापमान 30 डिग्री क्रॉस कर गया था। जो की आम लोगो का पसीना बहने क लिए काफी था। कल भी मौसम खुश्क रहेगा। अभी बारसिह के कोई आसार नहीं है।