
मुंबई में बड़ा हादसा : ताड़देव इलाके की 20,मंज़िला इमारत में आग लगने से 7 की मौत 19 घायल
मुंबई ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : आज सुबह सुबह ही मुंबई से एक भयानक घटना सामने आई यहां 20,मंज़िला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आपको बता दे की सुबह क वक़्त था लोग ठंड के कारन अपने अपने घरों में सो रहे थे तभी अचानक से आग लगने की घटना पूरी मंज़िल में फ़ैल गयी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में से दो बुजुर्ग हैं। वहीं, 19 लोग झुलस गए। इनमें 6 बुजुर्ग हैं। आग ताड़देव इलाके की इमारत कमला सोसायटी की 19वीं मंजिल पर लगी।
बताया जा रहा है कि करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद इसे बुझा दिया गया। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अफसरों ने बताया कि नायर अस्पताल में 5, कस्तूरबा अस्पताल और भाटिया अस्पताल में एक-एक की मौत हुई।
20 मंजिला इमरात की 18वीं मंजिल पर आग लगने की घटना हुई। अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब सात बजे लगी। इसके बाद आग को काबू करने के लिए 13 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मुंबई प्रशासन के मुताबिक, धुएं की वजह से राहत कर्मियों को अंदर पहुंचने में काफी दिक्कत आई।
लगी थी लेवल थ्री की आग :
अधिकारियों ने बताया कि इमारत में लेवल थ्री की आग लगी थी। आग बुझने के बाद भी वहां पर लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है। जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पास पांच एंबुलेंस को तैनात किया गया है। फायर बिग्रेड के अफसरों के मुताबिक, इमारत में लेवल थ्री की आग लगी थी। यह इतनी भीषण थी कि बुझाने में दमकल विभाग की 13 गाड़ियों लगीं।