Know who said that I would become the first PM of an

जानिए किसने कहा था की मैं आज़ाद देश (खालिस्तान ) का पहला PM बनूँगा और क्यों ?

Latest National

नई दिल्ली ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : केजरीवाल और कुमार विश्वास की जुबानी जंग जंगल में आग की तरह फैलती चली जा रही है। कुमार विश्वास ने जितने दावे के साथ केजरीवाल पर आरोप लगाए है अब लोग भी उसे सच मानने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल कुमार विश्वास ने दिल्ली के सीएम और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जो आरोप लगाए थे, उससे पंजाब की सियासत में उबाल आ गया है। वहीं इसी मामले में अब पंजाब चुनाव आयोग भी घिर गया है। चुनाव आयोग ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुमार विश्वास की विस्फोटक टिप्पणी को प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि विवाद होते ही गुरुवार को इस आदेश को रद्द कर दिया गया।
बुधवार को कुमार विश्वास ने समाचार एजेंसी एएनआई को एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि तो मैं पंजाब का CM बनूंगा। मैंने अलगाववाद का जिक्र किया तो उन्होंने कहा था कि क्या हो गया। अगर पंजाब का CM नहीं बना तो आजाद देश का PM बन जाउंगा।आपको बता दे की कवि कुमार विश्वास के खालिस्तान समर्थक कहे जाने पर पहली बार आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी है। कुछ मीडिया चैनलों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि हो सकता है कि कुमार विश्वास ने हास्य कविता की हो। जिसे विरोधी नेताओं ने सीरियसली ले लिया। वह तो कवि है, कुछ भी कह देता है। कुमार विश्वास ने दावा किया था कि एक बार केजरीवाल ने उनसे कहा था कि अगर वह पंजाब के CM नहीं बने तो आजाद देश (खालिस्तान) के PM बनेंगे।
10, साल से हो रही है प्लानिंग : कुमार विश्वास
केजरीवाल ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि मैं 10 साल से भारत के 2 टुकड़े करने का प्लान बना रहा हूं। उसमें से एक टुकड़े का मैं प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं। यह यकीन करने वाली बात है क्या? केजरीवाल ने इसे बकवास करार दिया। उन्होंने कहा कि इन 10 वर्षों में कांग्रेस की सरकार रही और 7 साल से भाजपा की सरकार है और इतना बड़ा आतंकवादी प्लानिंग कर रहा है तो क्या यह सरकारें सो रहीं थी। PM नरेंद्र मोदी सो रहे थे। कार्रवाई क्यों नहीं की गई। केजरीवाल ने कहा कि पहले राहुल गांधी ने यह बात कही। फिर PM नरेंद्र मोदी, प्रियंका गांधी और अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने इसे दोहराया। राहुल गांधी को कोई सीरियसली नहीं लेता, लेकिन मोदी भी उन्हें गंभीरता से ले रहे हैं। इसका क्या मतलब है? राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस ने पंजाब में 5 साल सरकार चलाई। अब वह केजरीवाल को आतंकवादी कहकर वोट मांग रहे हैं। इसका मतलब कोई काम नहीं किया। काम किया होता तो वह गिनवाते।

सत्ता के लिए अलगाववादियों से हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं : PM मोदी
अबोहर में पीएम नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कभी उनके साथी रहे और मां सरस्वती की आराधना करने वाले शख्स ने इनके बारे में खुलासा किया है। दर्द जब बहुत ज्यादा होगा, तब यह खुलासा किया। अराजकता और अलगाव के नशे में डूबे इन लोगों को पता नहीं है कि मेरा पंजाब क्या है। मेरे पंजाब ने कितने गांव झेले हैं। इनके इरादे कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। पुराने विश्वस्त साथी रहे और कवि और चिंतक होने के नाते देश भर में उनके कवि सम्मेलनों को सुनने के लिए देश भर में युवा पीढ़ी उनका इंतजार करती है। ऐसे इंसान ने जो आरोप लगाया है वो बहुत खतरनाक है। ये लोग पंजाब को तोड़ने का सपना पाले हुए हैं। सत्ता के लिए अलगाववादियों से हाथ मिलाने को तैयार हैं। सत्ता पाने के लिए इन लोगों को अगर देश भी तोड़ना पड़े, तो ये लोग उसके लिए भी तैयार हैं।

विश्वास के वीडियो की हो जाँच : CM, चन्नी
देर रात पंजाब सीएम चन्नी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं माननीय नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि वे डा. कुमार विश्वास के वीडियो मामले में निष्पक्ष जांच का आदेश दें। इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है। माननीय पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है।

कुमार विश्वास ने दी है खुली चुनौती :
आम आदमी पार्टी के फाउंडिंग मेंबर रहे कुमार विश्वास पर कल पंजाब सहप्रभारी राघव चड्‌ढा ने प्रोपोगंडा करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद नाराज कुमार ने अरविंद केजरीवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *