Know what is e-Sanjeevani OPD: Which Chandigarh

जानिए क्या है ई संजीवनी OPD : जिसका चंडीगढ़वासी ले सकेंगे अब फायदा

Latest Punjab

चंडीगढ़ ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : आज का समय इतना व्यस्त है की लोग हॉस्पिटलों में भी इंतज़ार नहीं कर सकते है। और लम्बी लम्बी लाइनों से बचना चाहते है। वैसे भी कोरोना काल में जब हॉस्पिटलों में बेड काम पड़ रहे थे तो कई शहरों में पहले ही ऐसी ई संजीवनी ओपीडी खुल चुके थे लेकिन अब चंडीगढ़ में भी खुल गया जिसके चलते अब लोगो को घर बैठे ही डॉक्टर्स की सलाह मिल सकती है और अच्छी बात ये है की इसमें आप जब चाहे ,चाहे आप रात के 12,बजे भी फोन पर सलाह मांगे गे तो आपको मिल जाएगी वो भी बिलकुल निशुल्क। चंडीगढ़ प्रशासन के सेहत विभाग ने दिन में 24 घंटे और सातों दिन चलने वाली टेली-कंसलटेशन सर्विस शुरू की है। इस सर्विस में मरीज डॉक्टरों से फोन पर चिकित्सीय सेवा दिन में ही नहीं बल्कि किसी तकलीफ के दौरान देर रात में भी ले पाएंगे। जीएमएसएच-16 में बनाए गए सेंट्रल कंट्रोल रुम से डॉक्टर्स यह टेली कंसल्टेशन की सेवाएं देगें। मरीजों को यह सेवा मुफ्त में दी जाएगी। इसे वेब आधारित राष्ट्रीय टेली कंसलटेशन सर्विस ‘ई संजीवनी ओपीडी’ में कई तरह के लाभ मरीजों को मिल पाएंगे।टेली मेडिसिन के जरिए लोग घरों में सुरक्षित लेकर अपना इलाज करवा सकते हैं। उन्हें अस्पताल की भीड़ में नहीं लगना पड़ेगा। उनकी निजता भी बनी रहेगी। इसके साथ ही मरीजों को अस्पताल आने और पर्ची बनाने में खर्च नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और पैसे की बचत होगी।
वहीं अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम होने से इंफेक्शन का खतरा भी कम रहेगा। इससे पहले शहर के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान पीजीआई समेत शहर के बाकी दो बड़े अस्पतालों में टेली कंसलटेशन की सामान्य रुप से सेवाएं जारी हैं।

करना होगा बस ये काम :
इसे सेवा का लाभ लेने के लिए मरीज को esanjeevaniopd.in पर या ई संजीवनी ओपीडी एप मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद वह डॉक्टर के साथ वीडियो के जरिए घर बैठे डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर मरीज को मैसेज कर दवाई लिखेगें। एसएमएस नोटिफिकेशन सर्विस भी प्रदान की गई है। यह मुफ्त सेवा चंडीगढ़ प्रशासन और केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर के सेहत कार्यक्रम के तहत दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *