
केजरीवाल का पंजाब दौरा : आज जालंधर में निकालेंगे तिरंगा यात्रा
जालंधर ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल आज जलंधर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। जिसको सफल बनाने के लिए दिल्ली के cm- ने लोगो को यात्रा में अधिक से अधिक शामिल हने का आग्रह किया है। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आएंगे। अपने दौरे के पहले दिन केजरीवाल जालंधर में तिरंगा मार्च का नेतृत्व करेंगे। वहीं दूसरे दिन मुक्तसर साहिब के लंबी निर्वाचन क्षेत्र में बादल परिवार को चुनौती देंगे। इसकी जानकारी आप पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने मीडिया को दी।
आपको बता दे की येयात्रा जालंधर के अति व्यस्त इलाके में से निकलने वाली है। जालंधर के अति व्यस्त इलाके से निकलने वाली आम आदमी पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए आप जालंधर और पंजाब का ढांचा जुटा हुआ नजर आ रहा है। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और पार्टी नेताओं एवं वालंटियर्स की ड्यूटिया लगाई जा रही हैं। तिरंगा यात्रा बुधवार सुबह 12 बजे श्री राम चौक से शुरू होगी और डा. अंबेडकर चौक पर जाकर संपन्न होगी। तिरंगा यात्रा में अरविंद केजरीवाल के अलावा आप पंजाब के सह प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा एवं पंजाब की लीडरशिप भी उपस्थित रहेगी।
मान ने कहा कि बुधवार को केजरीवाल जालंधर में पार्टी की तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे जालंधर के निगम चौक से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से गुजरेगी। मान ने अरविंद केजरीवाल को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था और मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 15 दिसंबर को वह जालंधर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
यात्रा के दौरान हो सकता है ट्रैफिक जाम :
आपको बता दे की इस यात्रा में ट्रैफिक जाम होने के पुरे कयास लगाए जा रहे है क्योकि यात्रा के लिए उस इलाके को चुना गया है ज पहले से ही बहुत ज्यादा व्यस्त इलाका है। हालांकि यात्रा रूट पर भारी भीड़ रहने की वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक जाम हो सकता है और अव्यवस्था भी हो सकती है। हालांकि चर्चा इस बात की है कि भारी भीड़ रहने की वजह से ही इस रूट का चयन यात्रा के लिए किया गया है, ताकि दूर से देखने पर यात्रा में भारी भीड़ नजर आए।
छोटी यात्रा प्रभाव बड़ा :
केजरीवाल की तिरंगा यात्र मुख्य तौर पर जालंधर सेंट्रल हलके से गुजरेगी। इस वजह से सेंट्रल हलके से आप की टिकट के दावेदारों के होर्डिंग पूरे रूट पर नजर आ रहे हैं। तिरंगा यात्र के रूट के ऊपर तिरंगे झंडे लगाए जाने हैं और छह स्वागती गेट भी बनाए गए। यात्र रूट पर भारी भीड़ रहने की संभावना से ट्रैफिक जाम का भी खतरा बना रहेगा। आम आदमी पार्टी ने यह रुट भी इसी लिहाज से तय किया है ताकि छोटी यात्रा से बड़ा प्रभाव छोड़ा जा सके।