Jalandhar covered in mist:

धुंध में लिपटा जालंधर : सर्दियों की पहली धुंध ने बढ़ाई परेशानी

Latest Punjab

जालंधर ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : पंजाब में पारा गिरने से गुरुवार सुबह कई क्षेत्रों में कोहरा छा गया। जिसकी वजह से शहर में ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गयी है। लोग जगह जगह पर आग जला कर ठंड से बचते हुए नज़र आने लगे है। दिसंबर माह के मध्यांतर तक सर्दी का सीजन अपने पूरे यौवन पर है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है तो ठिठुरन में इजाफा हो रहा है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। शहर में बुधवार काे माैसम की पहली धुंध पड़ी। नेशनल हाईवे और दूसरे जगहाें पर चालकाें काे सुबह-सुबह लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। यह पहला अवसर था जब अधिकतम तापमान की दर 20 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गई। वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रह जाने के बाद ठिठुरन बढ़ गई।
आपको बता दे की दिसंबर माह आधा बीत जाने पर हर वर्ष ऐसी ही धुंध शहर को अपनी आगोश में समै लेती है जिसकी वजह से ठंडक बढ़ जाती है लोग ठिठुरन भरी सर्दी का अनुभव करने लगते है।
बाज़ारों पर भी कोहरे का असर :
शीत लहर का असर केवल लोगों पर ही नहीं बल्कि शहर के बाजारों में भी देखने को मिला। इस दौरान दिनभर बाजार सूने रहे। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान तापमान में और भी गिरावट हो जाएगी। वहीं वीकेंड पर सीजन का सबसे कम तापमान रहने की भी संभावना जताई जा रही है। वीरवार को सुबह से ही आसमान में धुंध की चादर बिछ गई। इस कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई।
ट्रेनों पर भी पड़ा इसका असर :
पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट के साथ रात के समय पड़ रहे कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर असर दिखाया है। कोहरा बढ़ने और विजिबिलटी घटने के चलते अधिकतर ट्रेन अपने तय समय से कई घंटे लेट हो रही हैं। विजिबिलटी में आई कमी से बुधवार को दिल्ली, अमृतसर तथा जम्मू रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई और कई घंटे की देरी से लुधियाना पहुंची, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *