
धुंध की चादर हटी तो आज लगभग 30 दिनो बाद निकल सकती है धूप
पंजाब ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : इस बार सर्दियों ने जम कर कहर बरसाया है। पंजाब में तो ठंड से हालत खराब है धुप तो यहाँ बिलकुल नहीं निकलती। बादलों के हटते ही पंजाब के विभिन्न शहरों पर धुंध की चादर बिछ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज लोगों को तकरीबन चार सप्ताह के बाद धूप देखने को मिल जाएगी। लेकिन धूप के साथ ही ठंड भी बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
अभी और झेलनी पड़ सकती है ठंड :
मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी से रोजाना धूप खिलने का अनुमान है और आसमान भी साफ रहेगा। लेकिन पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण और जमीनी इलाकों पर खिलने वाली धूप के चलते ठंडी हवाएं उत्तर भारत के समतल इलाकों की तरफ बढ़ेंगी। जिसके बाद दिन का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन अब धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी।
आपको बता दे की मंगलवार सुबह का न्यूनतम तापमान सोमवार के मुकाबले 3 डिग्री तक कम दर्ज किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान सुबह 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शाम तक 14 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जबकि सोमवार न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन इस बीच राहत भी मिलेगी। तकरीबन चार सप्ताह के बाद सूरज खिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 2.30 बजे के करीब धुंध हटेगी और धूप खिल सकती है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
अब लोग 27,जनवरी का इंतज़ार कर रहे जब धुप निलने से लोगो को सुकून मिलेगा।