
FULL MOON : आज और कल दिखेगा साल का आखरी फुल मून , जानिए इसे क्यों कहा जाता है “COLD MOON”
जालंधर (पंजाब 365 न्यूज़): साल 2020 को बीतने में कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं कुछ लोग नए साल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है, और लोगों के नए साल के अपने अपने प्लान्स भी होंगे लेकिन वहीँ दूसरी तरफ अंतरिक्ष में एक और खगोलीय घटना होने जा रही है। 29 और 30 दिसम्बर को इस साल का आखरी फुल मून होने जा रहा है। इसे कोल्ड मून भी कहा जाता है। ये 2020 का 13वा FULL MOON होगा। इसे देखने के लिए पूरी दुनिया में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार फुल मून 30 दिसम्बर 2020 को अंतराष्ट्रीय समय के अनुसार 3.39 बजे सुबह अपने चर्म पर होगा। भारत में यह नज़ारा 30 दिसम्बर को सुबह करीब 9 बजे घटित होगा।
क्रिसमस के बाद आने पर उत्तरी अमेरिका में इसे लॉन्ग नाइट्स मून भी कहते हैं