
किसान कर रहे है घर वापसी : आज कर देंगे टोल प्लाजा खाली
पंजाब ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : एक साल से भी अधिक समय से बंद पड़े टोल प्लाजा आज फिर से सुचारु रूप से चालू हो जायेंगे क्योकि आज भी किसान टोल प्लाजा से उठ जायेंगे जिसके चलते आज सभी लोगो से टोल प्लाजा पर गाड़ियों से चार्ज लेना भी शुरू हो जायेगा। आपको बता दे की किसानों ने घोषणा की थी की 15, दिसंबर को वो सभी टोल प्लाजा खाली कर देंगे उन्होंने आज वैसा ही किया। पंजाब के सभी टोल प्लाजा से किसान बुधवार को उठने जा रहे हैं। उनके उठते ही सभी टोल प्लाजा पर स्टाफ बैठ जाएगा और लोगों से शुल्क लेने का काम भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी टोल कंपनियां हैं। तकरीबन एक साल के बाद टोल प्लाजा खुल रहे हैं। लेकिन अगर आप शहर से बाहर जा रहे हैं तो जरा ध्यान दें। घर से चलने से पहले अपने फास्टैग रिचार्ज करवा लें। नहीं तो लंबा जुर्माना भरना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने और अन्य मांगों पर भी विचार बनने के बाद किसानों ने आंदोलन खत्म कर दिया है, जिसके बाद किसान 15 दिसंबर को अपने लोकल धरनों व टोल प्लाजा से भी उठने की घोषणा कर चुके हैं। इस घोषणा के बाद ही टोल कंपनियों ने अपना स्टाफ वापस बुला लिया है, ताकि काम सुचारु रूप से हो सके और आने-जाने वाले वाहनों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
टोल प्लाजा के शुरू होते ही फास्टैग नियम भी लागू हो जाएंगे। हर टोल प्लाजा पर सिर्फ एक या दो लाइन ही नॉन फास्टैग कार्ड धारकों के लिए हैं। बाकी सभी लाइनें फास्टैग धारकों के लिए हैं। अगर आपकी गाड़ी फास्टैग धारकों की लाइन में बिना कार्ड के घुस जाती है तो अपको डबल टोल देना पड़ेगा। इतना ही नहीं अगर आप कम बैलेंस के साथ भी अपनी गाड़ी फास्टैग लेन में ले जाते हैं तो आपको तब भी डबल पैसे देने पड़ेंगे।
आपको बता दे की 11, दिसंबर को जब करनाल के किसानों ने टोल प्लाजा खली किये थे तो कुछ घंटो ने बाद ही टोल प्लाजा सुचारु रूप से चालू कर दिए गए थे। करनाल के बसताड़ा टोल को 11 दिसंबर के दिन किसानों के उठने के चंद घंटों में ही शुरू कर दिया गया था। हुआ यह कि अधिकतर गाड़ियों पर फास्टैग नहीं था, अगर था तो वह रिचार्ज नहीं था, जिसके चलते बसतारा टोल पर लंबी कतारें लग गई थीं। यही हाल बुधवार को पंजाब के भी सभी टोल प्लाजा पर होने वाला है। ऐसे में फास्टैग को पहले से ही रिचार्ज करवा लें और रोजाना सफर करने वाले मंथली पास बनवा लें।
अब बात करे लुधियाना की तो लाडोवाल से किसान अभी नहीं हटे हैं। ऐसे में अभी टोल शुरू नहीं किया गया है। मंगलवार रात 12 बजे के बाद से टोल वसूलना शुरू होना था। उम्मीद है कि किसान बुधवार दोपहर तक प्लाजा को खाली कर देंगे। उसके बाद टोल वसूलना शुरू किया जाएगा। गाैरतलब है कि टाेल प्लाजा शुरू हाेने से वाहन चालकाें की परेशानी बढ़ने के आसार है।