
एग्जिट पोल: जानिए पंजाब के CM पद के लिए क्या है लोगो की पसंद ?
पंजाब ( पंजाब 365 न्यूज़ ) : चुनाव नजदीक आ रहे हैं और हर पार्टी को अपने CM,पद के दावेदार का नाम भी घोषित करना है। आपको बता दे की जैसे ही आप ने अपने पंजाब में CM पद के चेहरे की घोषणा की तो कांग्रेस ने भी गाडी पकड़ ली वो कौन सा पीछे रहने बाली थी। ऐसे में उन्होंने सीधे सीधे तो कोई एलान नहीं किया लेकिन लोगो की रे जरूर ली की इस बार वो कौन से इंसान को CM ,के पद पर देखना चाहते हैं। आपको बता दे की पंजाब कांग्रेस में CM चेहरे का शोर नवजोत सिद्धू मचा रहे हैं। उनका कहना है कि उनके पास पंजाब के लिए रोडमैप है। पंजाब मॉडल है, इससे वह कर्ज में डूबे राज्य को अपने पैरों पर खड़ा कर सकते हैं। वह लगातार सीएम चेहरा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि उलट राज्य के मंत्री चन्नी को सीएम चेहरा चाहते हैं।
मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखजिंदर रंधावा और राणा गुरजीत सिंह तो इसकी खुली वकालत कर चुके हैं।अब एग्जिट पोल से भी ये साफ़ हो गया की लोग सिद्धू को तो CM,की कुर्सी पर नहीं देखना चाहते हैं। लोगो की पहली पसंद चन्नी ही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी निखिल अल्वा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर पंजाब में कांग्रेस के सीएम फेस के लिए सर्वे करवा कर नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने ट्विटर पर मुख्यमंत्री पद के फेस के लिए चार विकल्प दिए।
राहुल गांधी के करीबी निखिल अल्वा ने ट्विटर पर यह पोल करवाया था, जिसमें चन्नी को सीएम चेहरे के लिए 60% वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर महज 12% वोट के साथ सिद्धू हैं। तीसरे नंबर पर 10% लोगों का कहना है कि पंजाब में कांग्रेस को बिना सीएम चेहरे के उतरना चाहिए। सुनील जाखड़ 9% लोगों की पसंद हैं। पिछली बार भी वह हिंदू चेहरा होने की वजह से सीएम नहीं बन सके थे।

प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में चर्चा है कि वह खुद को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर हाईकमान पर लगातार दबाव बना रहे हैं और उनके दबाव के किसी तरह के विवाद से बचने के लिए ही हाईकमान किसी भी नेता का नाम आगे नहीं ला रहा। ट्विटर पोल में महज 12 फीसदी लोग ही सिद्धू को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं, जबकि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ के पक्ष में भी केवल नौ फीसदी लोग ही हैं।
लेकिन जनता का क्या जिनको सिद्धू नहीं चन्नी पसंद है।