
जगराओ अनाज मंडी मे कैबनिट मंत्री आशु ने शुरु करवाई गेहुँ की सरकारी खरीद
जगराओ(दिनेश शर्मा) : एशिया की दुसरी सबसे बडी अनाज मंडी मे आज राज्य के खाधय मंत्री भारत भुषण आशु ने गेहुँ की सरकारी खरीद शुरु करवाई। कैबनिट मंत्री आशु के अनाज मंडी मे स्थित मर्किट कमेटी के आफिस मे जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन एंव हल्का ईचार्ज मलकीत सिंह दाखा,जिला देहात के प्रधान कर्णजीत सिंह सोनी गालिब,मर्किट कमेटी के चेयरमैन सतिम्द्रपाल सिंह काका गरेवाल द्घारा फुलो के बुके देकर उनका स्वागत किया गया।
इस मौके प्रैस वार्ता दौरान कैबनिट मंत्री आशु ने कहा कि गेहुँ के इस सीजन दौरान पंजाब सरकार द्वारा मंडीयो मे गेहुँ की खरीद के साथ साथ गेहुँ की ढुलाई के सभी प्रबंध पुरे किये गये है।उन्होने कहा कि मोदी सरकार द्घारा किसानो के विरुध लाये गये तीनो कृषि कानुनो एंव अन्य कई फैसलो के बावजुद पंजाब सरकार किसानो के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खडी है।
किसानो को मंडीयो मे कोई दिक्कत पेश नही आने दी जायेगी।उन्होने कहा कि मंडीयो मे एफसीआई द्वारा उनके कोटे की बनती गेहुँ की खरीद करने और बारदाने का पुरा प्रबंध करने के लिए मना लिया गया है।उन्होने कहा कि किसानो के साथ साथ कैप्टन सरकार आढतीयो के हितो का भी विशेष तौर पर खयाल रख रही है।कोरोना महामारी के चलते मंडीयो मे सरकार द्वारा जारी हिदायतो का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
इस मौके पुर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा,जिला देहात प्रधान कर्णजीत सिंह सोनी गालिब,मार्किट कमेटी के चेयरमैन सतिन्द्रपाल सिंह काका गरेवाल,देहात प्रधान जगजीत सिंह काऊंके,वरिष्ट कांग्रेसी नेता गोपाल शर्मा,सचिव जशनदीप सिंह,मंडी सुपरवाईजर अवतार सिंह,कौंसलर रविन्द्रपाल सिंह राजु,जतिन्द्रपाल राणा,वरिन्द्र सिंह कलेर,अमन कपुर बोबी,बिक्रम जस्सी,अजीत सिंह ठुकराल,सुखविन्द्र सिंह भसीन,रविन्द्र सभ्रवाल नीटा,मनी गर्ग,राज भारद्घाज,अनमोल गुप्ता,शैलर एसोसिएशन के जिला प्रधान हरिओम मितल,राम कुमार गुज्जर,परमजीत सिंह पम्मा,गुरसिमरन सिंह,सतिन्द्रजीत सिंह ततला,नरेश कैंट के ईलावा विभिन्न खरीद ऐजंसीयो के अधिकारी मौजुद रहे।