
Breaking news : राजौरी में BSF के दो जवान हुए लापता
कश्मीर न्यूज़ (पंजाब 365 न्यूज़ ) :BSF के दो कॉन्स्टेबलों के अचानक से राजौरी सेक्टर के एक शिविर से लापता होने के बाद हड़कंप मच गया है। राजौरी में BSF के दो कांस्टेबल लापता होने की खबर मिल रही है। ये दोनों सुन्दरवनी उप – जिलामुख्यालय में तैनात थे। इन दोनों की पुलिस ने गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज़ कर ली है। अभी तक लापता दोनों जवानों का कोई पता नहीं चल पाया है। बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। लेकिन अभी तक कोई भी खबर नहीं मिल पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार BSF के ये दोनों कांस्टेबल सूरज कुमार और दिलीप कुमार जनरल ड्यूटी के दौरान सुन्दरवनी उप – जिलामुख्यालय BSF शिविर में तैनात थे। जब देर शाम तक दोनों कांस्टेबल शिविर वापिस नहीं पहुंचे तो शिविर में एक दम साथी जवानो को ढूंढने का प्रयास किया गया। BSF- द्वारा पहले अपने स्तर पर जाँच की गयी पूरी कोशिश करने के बाद भी जब दोनों के वारे में कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी। थोड़े दिन पहले ही दोनों छुट्टी काट कर वापिस ड्यूटी पर आये थे। अब दोनों जवानो का सर्च अभियान जारी है।